फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   heritage places of lucknow reopens from 17 june

राजधानी में आज से खुलेंगे पर्यटन स्थल, सप्ताह में पांच दिन कर सकेंगे दीदार

Thu, 17 Jun 2021 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
heritage places of lucknow reopens from 17 june
लखनऊ। राजधानी स्थित ऐतिहासिक धरोहरों का गुरुवार से पर्यटक दीदार कर सकेंगे। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बुधवार देर रात इसका आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, पिक्चर गैलरी समेत नॉन कंटेनमेंट जोन में स्थित सभी ऐतिहासिक धरोहरों को सैलानियों के लिए खोला जा रहा है। बड़ा इमामबाड़ा में एक समय में 200 और छोटा इमामबाड़ा में एक बार में अधिकतम 40 सैलानियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। बिना फेस मास्क व सैनिटाइजेशन के प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश द्वार पर सैलानियों की थर्मल स्क्रीनिंग व पल्स ऑक्सीमीटर से जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। आमजन की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए ई-टिकटों की बिक्री की जाएगी। स्मारकों की पार्किंग व कैफेटेरिया में डिजिटल पेमेंट को ही बढ़ावा दिया जाएगा। पर्यटकों के प्रवेश और निकास के द्वार की अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पर्यटन स्थल पर ग्रुप फोटोग्राफी पर प्रतिबंध रहेगी। परिसर में भीड़ एकत्र नहीं की जा सकेगी। सैलानियों के लिए प्रवेश के बाद आंतरिक परिसर में बने रहने की समयावधि भी निश्चित की जाएगी। लाइसेंसधारक गाइड व फोटोग्राफर्स को प्रोटोकॉल के साथ ही कार्य की अनुमति होगी। परिसर के अंदर किसी भी प्रकार की खाद्य वस्तुओं के प्रयोग की मनाही रहेगी। परिसर में स्थापित कैफेटेरिया द्वारा केवल पानी की बोतलों का डिजिटल पेमेंट के आधार पर वितरण किया जा सकेगा। स्टॉफ स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करेगा। ऐतिहासिक स्थलों, शौचालयों, बेंच आदि का अनिवार्य रूप से सैनिटाइजेशन किया जाएगा। पर्यटन स्थल सोमवार से शुक्रवार तक खोले जाएंगे। शनिवार व रविवार को कोरोना कर्फ्यू के चलते यह बंद रहेंगे।
15 अप्रैल से बंद था बड़ा इमामबाड़ा
कोरोना काल में बड़ा इमामबाड़ा, भूल भुलैया आदि ऐतिहासिक इमारतें 15 अप्रैल से बंद कर दी गई थीं। हुसैनाबाद ट्रस्ट को रोजाना 30 से 40 हजार रुपये का नुकसान हो रहा था। इमामबाड़े के प्रभारी हबीबुल हसन ने बताया कि बड़ा व छोटा इमामबाड़ा, भूल भुलैया, पिक्चर गैलरी, बाउली का कॉम्बो टिकट प्रति व्यक्ति 50 रुपये है। बीते दो महीने से इमारतें बंद होने से ट्रस्ट को करीब 20 लाख रुपये से ज्यादा की आमदनी का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को निराश लौट गए कई पर्यटक
शासन से 16 जून से पर्यटन स्थल खोले जाने के निर्देश थे। इसे देखते हुए बुधवार को कई पर्यटक इमामबाड़ा, भूल भुलैया और छोटा इमामबाड़े का दीदार करने पहुंच गए, लेकिन तब तक डीएम का आदेश न मिलने के कारण इन पर्यटन स्थलों को हुसैनाबाद ट्रस्ट ने नहीं खोला था। इससे पर्यटकों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईएम एल्डिको कॉलोनी निवासी लेखा प्रजापति अपनी छोटी बहन अनुराधा के साथ पहली बार इमामबाड़ा और भूल भुलैया घूमने आई थीं। उन्होंने बताया कि बुधवार से पर्यटन स्थल खोले जाने की जानकारी थी। यहां नवाबी जमाने की बेहतरीन कारीगरी का नमूना बड़ा इमामबाड़ा, भूल भूलैया और छूट इमामबाड़ा देखने आई थीं, लेकिन इमारतें न खुलने से मायूस लौटना पड़ रहा है।

अपनी नई नवेली पत्नी जन्नत जहां को इमामबाड़ा दिखाने पहुंचे बिहार के हाजीपुर निवासी मो. अल्ताफ ने बताया कि दिल्ली जाने के लिए निकले थे और चारबाग में ट्रेन बदलनी थी। इसमें काफी समय था। बुधवार से इमामबाड़ा खोले जाने की जानकारी मिली तो यहां घूमने के लिए आ गए। जन्नत जहां का कहना था कि वह पहली बार इमामबाड़ा देखने आई थीं, लेकिन हसरत पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed