Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hepatitis C will be identified in less time and cost

Lucknow News: कम समय और कीमत में हो जाएगी हेपेटाइटिस-सी की पहचान

Sun, 19 Jan 2025 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis C will be identified in less time and cost
लखनऊ। लिवर संबंधी 15 फीसदी दीर्घकालिक बीमारियों के लिए जिम्मेदार हेपेटाइटिस-सी का पता लगाने के लिए एंटीजेन टेस्ट भी बेहद कारगर है। रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉजीकरेज चेन रीएक्शन (आरटीपीसीआर) के मुकाबले यह बेहद सस्ता और समय बचाने वाला है। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में हुए अध्ययन में एंटीजेन टेस्ट 93 फीसदी संवेदनशील पाया गया है।
विज्ञापन


यूरोएशियन जर्नल ऑफ हेपैटो-गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी ने इस अध्ययन को मान्यता देते हुए ताजा अंक में प्रकाशित किया है। यह अध्ययन डॉ. अपूर्सा रौतेला, डॉ. निखिल राज, डॉ. आशीष वर्मा, डॉ. ज्योत्सना अग्रवाल, डॉ. प्रशांत वर्मा और डॉ. जया गर्ग ने किया है। अध्ययन में कुल 292 व्यक्तियों को शामिल किया गया। इसमें 30 फीसदी यानी 98 हेपेटाइटिस-सी से संक्रमित मिले।
विज्ञापन

इनमें आरटीपीसीआर और एंटीजेन दोनों के माध्यम से जांच की गई। देखा गया कि एंटीजेन टेस्ट 93 फीसदी संवेदनशील था। इसलिए हेपेटाइटिस-सी के जोखिम वाले मामलों में स्क्रीनिंग के लिए एंटीजेन टेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। अभी तक इसके लिए आरटीपीसीआर और एंटीबॉडी टेस्ट ही होता है। एंटीजेन टेस्ट होने पर बीमारी को जल्द और कम खर्च में पकड़ा जा सकेगा। इससे इलाज बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटीजेन और आरटीपीसीआर का अंतर समझें

आरटीपीसीआर प्रयोगशाला आधारित जांच है। इसमें वायरस की मौजूदगी, संवेदनशीलता और भार का पता चलता है। वहीं, एंटीजन टेस्ट से सतह पर केवल वायरस की मौजूदगी का पता चलता है। अभी हेपेटाइटिस-सी के लिए आरटीपीसीआर और एंटीबॉडी टेस्ट किया जाता है। शरीर में एंटीबॉडी तब बनती है, जब वायरस के खिलाफ शरीर प्रतिरक्षा तंत्र विकसित कर लेता है।
जानें अध्ययन की मुख्य बातें

- 40 साल से 59 फीसदी आयु वर्ग में सबसे ज्यादा 47.9 फीसदी संक्रमित व्यक्ति मिले।

- 23 मामलों में सर्जरी, 15 मामलों रक्तदान, 8 में टैटू, 5 में डेंटज प्रोसीजर, 8 में इंजेक्शन और 8 में गलत इंजेक्शन संक्रमण की वजह थी। 31 मामलों में संक्रमण की वजह पता नहीं चली सकी।


- देश में 0.5 से 1.5 फीसदी आबादी में हेपेटाइटिस-सी का खतरा

- 3 मामलों में हेपेटाइटिस-सी के साथ एचआईवी और 6 में हेपेटाइटिस-बी भी मिला।

- 92 संक्रमित व्यक्तियों में से 50 में बुखार, 38 में उल्टी, 21 में पेट दर्द, 42 में पेशाब का रंग गहरा होने, 39 में मल का रंग बदलने और 29 में जोड़ों में दर्द के लक्षण थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed