{"_id":"0b71642b45f225df29c3c971e79d693b","slug":"helth-minister-visit-civil-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल का गेट बंद कर, किया मंत्री जी ने निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल का गेट बंद कर, किया मंत्री जी ने निरीक्षण
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 23 Aug 2013 08:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल में बाल रोग विभाग के मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण किए जाने से एक दिन पहले चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन अपने अमले के साथ बृहस्पतिवार को सिविल अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
बाल रोग विभाग के नवनिर्मित भवन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों के कमरे में घटिया फर्नीचर देखकर वो भड़क उठे।
सीएमएस और एमएस से पुराना फर्नीचर लगाने का कारण पूछा तो पता चला कि वो अभी ही खरीदकर आया है। इस पर उन्होंने नाराजगी जतायी।
चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन लगभग दो बजे प्रमुख सचिव प्रवीर कुमार, एनआरएचएम निदेशक अमित घोष, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. डी.के.श्रीवास्तव, महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. बलजीत अरोड़ा और सीएमओ डॉ. एस.एन.एस.यादव के साथ सिविल अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन
उनके पहुंचते ही सिविल अस्पताल के दोनों गेट बंद कर दिए गए। इसके चलते बाहर के मरीज बाहर और अंदर के अंदर रह गए। लगभग ढाई घंटे तक उन्होंने पूरे भवन के एक-एक तल और एक-एक कमरे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
भूतल पर पंजीकरण काउंटर देखा। इसके बाद जब वो प्रथम तल पर जाने के लिए लिफ्ट के पास पहुंचे तो वहां ऑपरेटर नहीं मिला। कर्मचारी को लापता देखकर उन्होंने नाराजगी जतायी।
इसके बाद वो प्रथम तल पहुंचे और चिकित्सकों के कमरों को जायजा लिया। वहां कुर्सी मेज घटिया देखकर नाराजगी जतायी और पूछा कि नया फर्नीचर क्यों नहीं खरीदा गया?
इस पर उन्हें बताया कि फर्नीचर तो नया है। ये पता चलने पर उन्होंने अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों का जमकर फटकारा। लगभग ढाई घंटे तक वो पूरे भवन की व्यवस्था देखी और कमियों को सुधारने के लिए कहा।