{"_id":"5b5188dd4f1c1b37748b5e69","slug":"helpline-will-start-for-businessmen-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने कहा, व्यापारियों को बनाएंगे विशेष पुलिस अधिकारी, साइबर क्राइम की जानकारी देंगे एक्सपर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने कहा, व्यापारियों को बनाएंगे विशेष पुलिस अधिकारी, साइबर क्राइम की जानकारी देंगे एक्सपर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों को शपथ दिलाते एसएसपी कलानिधि नैथानी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को व्यापारी एवं पुलिस बैठक का आयोजन हुआ। इसमें में एसएसपी ने कलानिधि नैथानी ने बताया कि व्यापारियों के लिए शीघ्र ही हेल्पलाइन शुरू होगी। उन्होंने यह भी कहा कि बढ़ते साइबर क्राइम से व्यापारियों को जागरूक करने के लिए एक्सपर्ट उन्हें जरूरी जानकारी देंगे।
इसके लिए लखनऊ में साइबर क्राइम जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। व्यापारियों को विशेष पुलिस अधिकारी बनाएंगे और व्यापारियाें व उनके वाहन चालकों के लिए शिविर लगाकर कर ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे। साथ ही व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
इससे पूर्व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने एसएसपी का स्वागत किया। इसके बाद व्यापारियों की समस्याओं का मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि इनका समाधान हो जाए तो अपराध में भी कमी आएगी। उन्होंने बाजरों में सुरक्षा बढ़ाने एवं पिकेट ड्यूटी सख्त करने और अपराध कम करने के लिए ठोस योजना बनाने की बात कही।
विज्ञापन
इस मौके पर एसएसपी ने व्यापारियों को किसी को भी पासवर्ड न बताने, बैंकों की गोपनीय जानकारी किसी को न देने, ट्रेन में किसी भी अजनबी से दिया हुआ भोजन न खाने एवं हेलमेट लगाने की शपथ भी दिलाई। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. अफजल, उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष शशिकांत शर्मा, मीडिया प्रभारी इकबाल हसन, उपाध्यक्ष मोहित कपूर के अलावा संजय त्रिवेदी, अशोक यादव सहित सभी बाजारों से अध्यक्ष मौजूद थे।