फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   helpline numbers for women passenger

शोहदे कर रहे तंग, तो यहां करें शिकायत

Thu, 23 Jan 2014 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 23 Jan 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
helpline numbers for women passenger

ट्रेनों में होने वाली छेड़खानी को रोकने के लिए जीआरपी ने नए सिरे से तैयारियां शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जीआरपी ने शोहदों से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर बना दी है। इस हेल्पलाइन पर पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं से भी फोन कर शिकायत की जा सकती है। ट्रेन के अगले ठहराव पर वहां की जीआरपी मौके पर मौजूद होगी।


नवनियुक्त एसपी रेलवे किरण यश के निर्देश पर जीआरपी ने बुधवार को शताब्दी एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, अमृतसर मेल, किसान एक्सप्रेस और चित्रकूट एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में यात्रियों को हेल्पलाइन के प्रति जागरूक किया।

विज्ञापन


एसएसआई विष्णु कौशिक के नेतृत्व में इन ट्रेनों में हेल्पलाइन के नंबर वाले स्टीकर भी लगाए गए। यह हेल्पलाइन 24 घंटे काम करेगी।

महिला यात्री को इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर अपनी ट्रेन व बोगी संख्या और स्टेशन का नाम बताना होगा।

हेल्पलाइन पर मिली सूचना सीधे संबंधित क्षेत्र के जीआरपी थाने तक भेज दी जाएगी। हेल्पलाइन एडीजी कंट्रोल रूम से भी जुड़ी है। इसके अलावा इस हेल्पलाइन नंबर पर दैनिक यात्रियों से आए दिन सीट को लेकर होने वाली अभद्रता समेत सभी प्रकार की शिकायतें की जा सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed