फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Help desk will be made for the convenience of traders, filing returns in GST will be easier now

व्यापारियों की सहूलियत के लिए बनेगा हेल्प डेस्क, जीएसटी में रिटर्न दाखिल करना होगा अब और आसान

Tue, 12 Jan 2021 10:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 12 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Help desk will be made for the convenience of traders, filing returns in GST will be easier now
जीएसटी - फोटो : pixabay
नए व्यापारियों को पंजीकरण कराने और रिटर्न दाखिल करने में होने वाली परेशानियों को देखते हुए वाणिज्य कर विभाग ने हेल्प डेस्क बनाने का फैसला किया गया है। इस व्यवस्था के लागू होने से माल एवं सेवा कर  (जीएसटी) में पंजीकृत सभी व्यापारियों के लिए रिटर्न दाखिल करना अब और अधिक आसान हो जाएगा। वाणिज्य कर आयुक्त अमृता सोनी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


वाणिज्य कर आयुक्त की ओर से जारी आदेश में सभी जोन के एडिशनल और जाइंट कमिश्नरों को इस वित्तीय वर्ष में 25 लाख नये व्यापारियों का पंजीकरण कराने के लक्ष्य को पूरा करने के अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडाउन की अवधि में विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले सभी तरह के शिविर, सर्वेक्षण व गोष्ठियों का आयोजन स्थगित कर दिया था। जिसे अब दुबारा शुरू करने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 25 लाख नये व्यापारियों को जीएसटी में पंजीकृत करने के लक्ष्य दिया है, जिसे पूरा करने के लिए सर्वेक्षण, गोष्ठियों व कैंप के माध्यम से व्यापारिओं को पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया जाए।  इस काम में व्यापारी कल्याण बोर्ड की मदद लेने पर बल देते हुए वाणिज्य कर आयुक्त ने पंजीकरण जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अभियान में जीएसटी में पंजीकरण के इच्छुक व्यापारियों का शत-प्रतिशत पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए पंजीयन व रिटर्न दाखिला की सुविधा के लिए प्रत्येक जिले व मंडल कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे। इस पर पंजीकरण और रिटर्न दाखिल करने के जानकार अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। अभियान अवधि में हेल्प डेस्क का प्रचार भी किया जाएगा, जिससे व्यापारी इस सुविधा का लाभ ले सकें। हेल्प डेस्क पर आने वाले सभी व्यापारियों का विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed