फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   helmet and seat belt day to be celebrated in Uttar Pradesh.

हर बुधवार को मनाया जाएगा 'हेलमेट व सीट बेल्ट दिवस', न पहनने पर होगी कार्रवाई

Sun, 19 Nov 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 19 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
helmet and seat belt day to be celebrated in Uttar Pradesh.

शासन ने बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए हर बुधवार पूरे प्रदेश में हेलमेट एवं सीट बेल्ट दिवस मनाने का फैसला किया है। इसके तहत परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सड़क पर हेलमेट एवं सीट बेल्ट की जांच करेंगे। दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट लगाना होगा, वर्ना उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव (परिवहन) आराधना शुक्ला ने इस बाबत अफसरों को निर्देश दिया है। इसमें कहा गया है कि प्रत्येक बुधवार को हेलमेट एवं सीट बेल्ट दिवस के रूप में मनाएं ताकि सड़क दुर्घटनाओं में मरने एवं घायल होने वालों की संख्या कम हो सके।
विज्ञापन


दुर्घटनाओं की मुख्य वजह दोपहिया वाहन सवार लोगों द्वारा हेलमेट न पहनना और चार पहिया वाहन सवार व्यक्तियों द्वारा सीट बेल्ट न लगाना है।

हेलमेट पहनना किया जा चुका है जरूरी

helmet and seat belt day to be celebrated in Uttar Pradesh.

गौरतलब है, दोपहिया वाहन चालकों व उस पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी 11 अगस्त 2016 से हेलमेट पहनना अनिवार्य किया जा चुका है लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है।

अब परिवहन एवं गृह विभाग ने संयुक्त रूप से यह निर्णय किया है कि सप्ताह में एक दिन हेलमेट एवं सीट बेल्ट दिवस के रूप मे मनाया जाए। इस अभियान से वाहन चालकों  को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed