{"_id":"5a92bff04f1c1bbd218b5113","slug":"helicopter-service-from-lucknow-to-ayodhya-mathura-and-kashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या, मथुरा, काशी के लिए लखनऊ से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या, मथुरा, काशी के लिए लखनऊ से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 25 Feb 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
धर्म नगरी अयोध्या, मथुरा और काशी के लिए लखनऊ से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड व मप्र में हेलीकॉप्टर सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी से 200 करोड़ रुपये का करार किया है।
विज्ञापन
यह कंपनी अयोध्या, मथुरा, काशी, गोरखपुर, आगरा और इलाहाबाद के लिए लखनऊ, नोएडा, दिल्ली समेत अन्य शहरों से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करना चाहती है।
प्रभातम कंपनी के समूह निदेशक मयंक गुप्ता ने बताया कि इंवेस्टर समिट के दौरान सड़क निर्माण के लिए 500 और नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी की मौजूदगी में हेलीकॉप्टर सेवा क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के निवेश का करार किया गया है।
विज्ञापन