फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heera Gold Exim CEO booked for fraud of Rs 15 lakh

Lucknow News: हीरा गोल्ड एग्जिम कंपनी के सीईओ पर 15 लाख की ठगी का केस

Sun, 16 Nov 2025 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 16 Nov 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Heera Gold Exim CEO booked for fraud of Rs 15 lakh
लखनऊ। गोमतीनगर थाने में हीरा गोल्ड एग्जिम कंपनी के सीईओ नौहेरा नन्नेसाअब शेख के खिलाफ 15 लाख रुपये की ठगी की एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई गोमतीनगर के विश्वास खंड नवासी सैय्यद लरैब अहमद की शिकायत पर की है। नौहेरा पर पीड़ित व उनकी पत्नी आयशा से निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है।
विज्ञापन


सैयद लरैब के मुताबिक नवंबर 2016 में उनका व पत्नी का संपर्क नौहेरा से हुआ था। उसने कंपनी में निवेश कर अच्छा रिटर्न देने का झांसा दिया था। बातों में फंसे लरैब ने 11 नवंबर को 10 लाख रुपये और पत्नी आयशा ने पांच लाख कंपनी में निवेश कर दिए। पीड़ित का आरोप है कि सीईओ ने उन्हें 19 मई और पत्नी को 21 मई 2018 तक मुनाफा दिया। बाद में देना बंद कर दिया। दबाव बनाने पर आरोपी कुछ दिनों तक टरकाता रहा। इस बीच पता चला कि आरोपी ने कंपनी बंद कर दी। सैयद लरैब ने मामले की शिकायत डीसीपी पूर्वी से की। उनके आदेश पर एसीपी गोमतीनगर ने मामले की जांच की।
विज्ञापन


कई राज्यों में आरोपी पर दर्ज हैं मुकदमे

इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक एसीपी गोमतीनगर की जांच में मामला सही पाए जाने पर नौहेरा पर केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक सोना घोटाले के आरोपी नौहेरा पर करीब लाखों निवेशकों के करीब पांच हजार करोड़ हड़पने का आरोप है। इस पर कई राज्यों में ठगी के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में दर्ज हुआ पहला केस

हीरा गोल्ड एक्जिम कंपनी के सीईओ के खिलाफ लखनऊ में यह पहला केस दर्ज हुआ है। ठगी के एक मामले में पुलिस नौहेरा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उसे वर्ष 2018 में गिरफ्तार किया गया था। घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed