{"_id":"688fb0aba534a75f7e039454","slug":"heavy-rain-relief-from-heat-life-saving-for-crops-lucknow-news-c-102-1-stp1002-137661-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश : गर्मी से राहत, फसलों को संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश : गर्मी से राहत, फसलों को संजीवनी
Mon, 04 Aug 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
बारिश में छाता लेकर जातीं बच्चियां।
सीतापुर। जिले में रविवार को काली घटाएं घिरने से दोपहर में अंधेरा छा गया। सावन में पहली बार बादल झूमकर बरसे। झमाझम बारिश से अधिकतम तापमान गिरकर 28 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट आने से लोगों ने राहत महसूस की। बारिश से फसलों को फायदे की उम्मीद में किसान भी खुश दिखाई दिए। हांलाकि, भारी बारिश से कई कस्बों में जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक बारिश का सिलसिला रुक-रुककर चलते रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।
सावन के महीने में इस बार मनमाफिक बारिश न होने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। शनिवार दोपहर से मौसम मेहरबान हुआ और रुक-रुककर कर बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। रविवार को पूरे दिन बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, जगह-जगह जलभराव से समस्या भी हुई। कमलापुर कस्बे में हाईवे के किनारे सर्विस रोड पानी से लबालब भर गई। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी।