फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heavy rain for one and a half hours, even posh areas turned into ponds

Lucknow News: डेढ़ घंटे झमाझम बारिश, पॉश इलाके भी बन गए तालाब

Sun, 03 Aug 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain for one and a half hours, even posh areas turned into ponds
शहर में जलभराव।
लखनऊ। राजधानी में शनिवार दोपहर हुई बारिश से कई इलाकों की सड़कें तालाब बन गईं। झमाझम बारिश से हाईकोर्ट, ट्रांसपोर्टनगर, गोमतीनगर और फैजुल्लागंज सहित शहर के कई इलाकों में जलभराव हुआ। घुटनों तक भरे पानी से लोगों की आवाजाही बंद हो गई।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से भले ही नाले-नालियों की सफाई और जलभराव आदि से राहत की बात कही गई हो, लेकिन शनिवार दोपहर डेढ़ घंटे की बारिश ने व्यवस्था की सारी पोल खोल दी। बारिश के बाद नालों के गंदे पानी सड़कों पर भर गए, जिससे पैदल चलने वाले लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन

बारिश में कई इलाके डूबे नजर आते हैं। शहर में तालाब बनी सड़कें यह बताती हैं कि निगम की व्यवस्थाएं चौपट हैं। जिम्मेदार सिर्फ बैठक कर लोगों को आश्वासन देते हैं, लेकिन मौके पर हकीकत कुछ और ही नजर आती है। शनिवार दोपहर शुरू हुई बारिश पहले मूसलाधार हुई, इसके बाद रुक-रुककर दिनभर जारी रही। सड़कों पर भरे पानी के कारण जाम की स्थिति बन आई और वाहन घंटो रेंगते नजर आए। बहराइच से राजधानी आए समाजसेवी अजय मिश्रा ने बताया कि निगम की व्यवस्था उनके गांव से भी बेकार साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव में फंस गए वाहन
भारी बारिश के चलते गलियां ही नहीं, मुख्य सड़कें भी पानी से लबालब भर गए। सुलतानपुर, अयोध्या व सीतापुर हाईवे पर कई जगहों पर पानी भरने से वाहन फंस गए।

शहर में जलभराव।

शहर में जलभराव।

शहर में जलभराव।

शहर में जलभराव।

शहर में जलभराव।

शहर में जलभराव।

शहर में जलभराव।

शहर में जलभराव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed