{"_id":"60ca385b8ebc3e34ab6da5b2","slug":"heavy-rain-expected-in-west-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी: प्री मानसून बारिश से भीगेगा पश्चिमी यूपी, भारी बरसात के लिए रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी: प्री मानसून बारिश से भीगेगा पश्चिमी यूपी, भारी बरसात के लिए रहें तैयार
Wed, 16 Jun 2021 11:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:13 PM IST
सार
मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि, लखनऊ व आसपास के इलाकों में मानसून के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी, शाहजहांपुर, गोरखपुर, वाराणसी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश को भिगो रहा मानसून बुधवार को भी वहीं ठहरा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल इसके आगे बढ़ने के संकेत नहीं मिले।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी मौसम बुलेटिन में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों को प्री-मानसूनी बौछारें भिगोतीं रहेंगी। गोरखपुर में बुधवार को 8.7 मिमी और बलिया में 12.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन
वहीं, लखनऊ में मानसून के इंतजार में मौसम कई रंग दिखा रहा है। तेज धूप और उमस परेशान कर रही है तो कभी बादल और हवा मौसम सुहाना बना रही है। बुधवार दोपहर को थोड़ी धूप रही, लेकिन शाम से पहले बादलों ने डेरा डाला और 30 किमी के करीब की रफ्तार से चली हवा ने पारे के तेवर ढीले कर दिए।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में .2 मिमी की बारिश भी रिकॉर्ड की है। मौसम बुलेटिन के मुताबिक बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी के आसार हैं। पारा 33 और 27 डिग्री के आसपास रहेगा।
वहीं, बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 95 प्रतिशत रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, मानसून जहां रुका था, अभी वहीं है। ऐेसे में इसके लखनऊ पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।