फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heavy rain expected in 19 districts including Prayagraj, Varanasi

Lucknow News: प्रयागराज, वाराणसी समेत 19 जिलों में भारी बारिश के आसार

Thu, 24 Jul 2025 05:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain expected in 19 districts including Prayagraj, Varanasi

विज्ञापन

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश  के दक्षिणी- पूर्वी  हिस्से में आज से अच्छी मानसूनी बारिश के संकेत हैं।  बंगाल की खाड़ी में बृहस्पतिवार की शाम को विकसित हुए कम दबाव क्षेत्र के असर से यूपी में मानसून की सक्रियता बढ़ेगी।
माैसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रयागराज, सोनभद्र, वाराणसी समेत 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है।  साथ ही 39 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। बारिश से पारा गिरने और  उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार को बारिश की तीव्रता और क्षेत्रफल में बढ़त  का पूर्वानुमान हैं।
विज्ञापन

माैसम विभाग का कहना है कि बारिश का यह  दाैर अगले तीन- चार दिनों तक जारी रह कर धीरे धीरे पश्चिमी यूपी की तरफ बढ़ेगा।  इस बीच प्रदेश केबुंदेलखंड,  तराई व मध्यांचल के  इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को बंगाल की खाड़ी में विकसित हुए कम दबाव के असर से शुक्रवार से प्रदेश के दक्षिणी- पूर्वी  हिस्से में अच्छी बारिश के आसार हैं।
-  यहां है भारी बारिश की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

- यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed