{"_id":"6a74f50ec85da03f5a006d18","slug":"heavy-downpour-784-mm-of-rain-in-24-hours-lucknow-news-c-13-lko1096-1864070-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: झमाझम बरसे मेघ, 24 घंटे में 78.4 मिमी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: झमाझम बरसे मेघ, 24 घंटे में 78.4 मिमी बारिश
विज्ञापन
राजधानी में बृहस्पतिवार को बारिश हुई
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को भी जोरदार बारिश हुई। बीती रात रिमझिम के बाद बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ और घंटे भर में शहर सराबोर हो गया।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में लखनऊ में 78.4 मिमी बारिश हुई, जो इस सीजन की सबसे अच्छी वर्षा रही। बारिश थमने के बाद भी दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही और ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना बना रहा।
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश के असर से दिन और रात के तापमान में केवल 4.6 डिग्री का अंतर रह गया। पूरे दिन मौसम में ठंडक घुली हुई महसूस हुई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी लखनऊ में छिटपुट बारिश की संभावना है। शनिवार से बारिश की रफ्तार कुछ धीमी पड़ने के संकेत हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री गिरकर 30.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री की गिरावट के साथ 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी में बृहस्पतिवार को बारिश हुई

राजधानी में बृहस्पतिवार को बारिश हुई

राजधानी में बृहस्पतिवार को बारिश हुई

राजधानी में बृहस्पतिवार को बारिश हुई

राजधानी में बृहस्पतिवार को बारिश हुई

राजधानी में बृहस्पतिवार को बारिश हुई

राजधानी में बृहस्पतिवार को बारिश हुई

राजधानी में बृहस्पतिवार को बारिश हुई

राजधानी में बृहस्पतिवार को बारिश हुई

राजधानी में बृहस्पतिवार को बारिश हुई

राजधानी में बृहस्पतिवार को बारिश हुई

राजधानी में बृहस्पतिवार को बारिश हुई

राजधानी में बृहस्पतिवार को बारिश हुई

राजधानी में बृहस्पतिवार को बारिश हुई

राजधानी में बृहस्पतिवार को बारिश हुई

राजधानी में बृहस्पतिवार को बारिश हुई

राजधानी में बृहस्पतिवार को बारिश हुई