फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heavy crowd in Ayodhya for prayer of Ramlalla.

Ayodhya : रामनगरी में भक्ति, उत्साह और सेवा का अद्भुत संगम, 200-200 के जत्थे में कराए जा रहे दर्शन

Thu, 25 Jan 2024 01:12 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 25 Jan 2024 01:12 AM IST
सार

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। उन्हें 200-200 की संख्या में दर्शन कराया जा रहा है। वहीं, प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Heavy crowd in Ayodhya for prayer of Ramlalla.
राम की भक्ति में श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या धाम में भक्ति का महासागर उमड़ पड़ा है। उत्साह के साथ जय श्री राम का नारा लगाते हुए सभी दिशाओं से रामभक्त प्रभु के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं यहां के स्थानीय इन भक्तों का जोरदार स्वागत भी करते नजर आते हैं। जगह-जगह भंडारे चल रहे हैं। भक्ति, उत्साह और सेवा का अद्भुत संगम रामनगरी में देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को लता चौक से रामपथ तक भक्त ही भक्त नजर आ रहे थे। भोर से ही श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रवेश द्वार पर श्रद्धालु जुटने लगे। सुबह सात बजे जैसे ही दर्शन शुरू हुए लोग मंदिर पथ की ओर दौड़ पड़े। सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवानों ने लोगों को लाइन में लगाया और अनुशासन के साथ सभी धैर्यपूर्वक खड़े हो गए। प्रवेश के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए भक्त रामचंद्र कृपालु भजमन, रघुपति राघव राजा राम जैसे भजन गा रहे थे। दर्शन के बाद बाहर निकलते भक्तों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दे रही थी। वहीं कुछ भाव-विभोर भी थे। बहराइच से आए अमित सिंह ने बताया कि वे सभी मंगलवार सुबह आ गए थे, लेकिन भीड़ अधिक होने की वजह से दर्शन नहीं हो पाए थे। आज प्रभु को मंदिर में विराजमान देखकर धन्य हो गए। वहीं महाराष्ट्र के पुणे से आए केशव शंखनाद समूह के लोग भी दर्शन कर जब निकले तो बाहर मार्ग पर शंखनाद शुरू कर दिया। इसी तरह यहां आने वाले हर भक्त का एक ही उद्देश्य रहा प्रभु श्रीरामलला के दिव्य दर्शन।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पांच लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, भीड़ नियंत्रण के लिए CM ने खुद संभाली कमान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर: बदली व्यवस्था से व्यवस्थित हुए रामलला के दर्शन, सुबह से लगीं लंबी कतारें, वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर


अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन बुधवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन मंगलवार को रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब देखने को मिला। इस दौरान पूरी व्यवस्था चरमराती नजर आई जिसके बाद खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भीड़ मैनेजमेंट के लिए उतरना पड़ा। आज बुधवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं। हालांकि आज प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। सिर्फ 200-200 के जत्थे में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। इतना ही नहीं राम जन्मभूमि पथ पर जाने वाले सभी अन्य मार्गों को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है।

बैरियर गिराकर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। राम भक्त केवल राम जन्मभूमि पथ के मुख्य द्वार से ही प्रवेश कर पा रहे हैं। बैरियर पर तैनात सुरक्षा बलों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी को भी अन्य मार्ग से प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अमावां मंदिर हनुमानगढ़ी से आने वाले मार्गों पर पूर्ण रूप से बेरिकेडिंग किया गया है।

गौरतलब है कि मंगलवार को 4 लाख राम भक्तों ने रामलला का दर्शन किया था। रामलला के भक्तों का जनसैलाब को देखते हुए आज नए सिरे से रूपरेखा बनाई गई है। जन्मभूमि जाने वाले रामकोट के सभी बैरियर बंद किए गए हैं। स्थानीय लोगों को आधार कार्ड देखकर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed