फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   heat wave condition active in lucknow

लखनऊ में माह के अंत तक तपिश से राहत के आसार नहीं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 03:01 AM IST
विज्ञापन
heat wave condition active in lucknow
लखनऊ। सामान्य रहे मई के महीने में अब तपिश बढ़ेगी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हीटवेव कंडीशन का दौर शुरू हो चुका है, चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण माह के अंत तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री के आसपास दर्ज हो रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने शनिवार को बताया प्रदेश में हीट वेव कंडीशन सक्रिय हैं। कुछ इलाकों में इसको लेकर चेतावनी भी जारी की गई है। 28-29 मई के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं, जिसके चलते प्रदेश में कुछ स्थानों पर तीखी तपन भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये शुक्रवार को दर्ज 41.6 डिग्री सेल्सियस से 2 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। ज्योतिषियों के मुताबिक 25 से नौतपा की शुरुआत ज्योतिषियों के मुताबिक 25 मई से नौतपा की भी शुरुआत होने जा रही है। इस दौरान 9 दिनों तक सूर्य की तपन तेज रहेगी। आचार्य प्रदीप के मुताबिक ग्रहों और नक्षत्रों की गतिविधियों में बदलाव के चलते 25 मई से नौतपा शुरू हो जाएगा। तपन तेज पड़ेगी कि जीव-जंतु भी इससे परेशान हो उठेंगे। नौतपा शुरू होने के कुछ दिनों बाद नक्षत्रों की गतिविधियों में बदलाव के चलते तपन से राहत के भी योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed