फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heat becomes deadly in UP: 33 election workers died in two days, five including PAC jawan lost their lives in

यूपी में जानलेवा हुई गर्मी: दो दिन में 33 चुनाव कर्मियों की मौत, लखनऊ में पीएसी जवान समेत पांच की गई जान

Sun, 02 Jun 2024 11:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 02 Jun 2024 11:15 AM IST
सार

यूपी में गर्मी जानलेवा होती जा रही है। शुक्रवार और शनिवार को चुनाव ड्यूटी में लगे 33 चुनाव कर्मियों की मौत हो गई। शनिवार को अकेले लखनऊ में पांच लोगों की मौत हुई। 

विज्ञापन
Heat becomes deadly in UP: 33 election workers died in two days, five including PAC jawan lost their lives in
पोलिंग पार्टी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी में भले ही शनिवार को तापमान में कुछ गिरावट हुई हो लेकिन गर्मी की वजह से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि शुक्रवार और शनिवार को चुनाव ड्यूटी में लगे 33 कर्मियों की मौत हुई। यह मौतें मुख्यतः हीट वेव के कारण हुईं। इनमें होमगार्ड के जवान और सफाई कर्मी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


गर्मी ने पीएसी जवान, किसान समेत पांच की ली जान
देह झुलसाती गर्मी अब जान लेने लगी है। राजधानी में अलग-अलग इलाकों में गर्मी, तेज धूप की चपेट में आकर पीएसी के जवान, किसान समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें से अधिकतर लोग चक्कर आने के बाद गिरे। इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक इनकी सांसें थम चुकी थीं। आशियाना क्षेत्र के रमाबाई अंबेडकर मैदान में ड्यूटी पर तैनात पीएसी के आरक्षी आदेश कुमार प्रजापति (24) की शनिवार दोपहर अचानक हालत बिगड़ी गई। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में जांच के बाद डॉक्टरों ने आदेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक 2019 बैच के आदेश कुमार प्रजापति सहारनपुर के जबीरन गांव थाना सरसावा के रहने वाला था। वे 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद में आरक्षी पद पर थे। इन दिनों उनकी कंपनी रमाबाई अंबेडकर मैदान में है। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक आदेश के सीने में दर्द उठा। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिविल के सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता के अनुसार आदेश की फरवरी में सहारनपुर की ही सपना से शादी हुई थी |
विज्ञापन
विज्ञापन


पारा में छत पर मृत मिला
पारा के जनता विहार निवासी आलोक सिंह (31) अकेले रहते थे। शनिवार सुबह पड़ोसी अमित ने देखा कि आलोक काफी देर तक छत पर ही लेटे हुए हैं। कई बार उन्हें आवाज लगाई, लेकिन आलोक की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। तब पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो पता चला कि आलोक मृत पड़े हैं।

अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ा ऑटो चालक
तालकटोरा स्थित राजाजीपुरम ए ब्लॉक निवासी जमाल उर्फ पप्पू (55) ऑटो चालक थे। भाई नफीस ने पुलिस को बताया कि जमाल शुक्रवार को सवारी लेकर चिनहट चौराहा पर थे। सवारी उतारने के बाद जैसे ही वह ऑटो में बैठने के लिए झुके, अचानक चक्कर खाकर गिर पडे़। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जमाल की पत्नी बेबी व दो बच्चे हैं।

कैसरबाग बस अड्डे पर किसान ने दम तोड़ा
सुल्तानपुर के कंधिपुर निवासी किसान अनिल कुमार पांडेय (55) बुधवार को दिल्ली बेटे आनंद से मिलने गए थे। बृहस्पतिवार को वे वहां से घर जाने के लिए निकले। शुक्रवार को कैसरबाग बस अड्डे पर अनिल अचानक बेहोश हो गए। पुलिस ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक उनकी सांसें बंद हो चुकी थीं। उनके मोबाइल फोन से घरवालों को घटना की सूचना दी गई। उनके परिवार में पत्नी शारदा व दो बच्चे हैं।

अचानक से बिगड़ गई हालत, गई जान
बख्शी तालाब के सरैया निवासी राधेश्याम (55) मजदूरी करते थे। बेटे सोनू गुप्ता ने बताया कि पिता की शुक्रवार को गुडंबा स्थित गढ़ी इलाके में काम करते वक्त अचानक हालत बिगड़ गई। वे बेहोश होकर गिर गए। उन्हें इंटीग्रल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


अनावश्यक खुले में न जाएं
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लू से मौत की बात सामने नहीं आई है। सभी लोगों से अपील है कि अनावश्यक खुले में न जाएं। धूप में ज्यादा देर खड़े न रहें। पानी लेकर चलें।- सूर्यपाल गंगवार, जिलाधिकारी, लखनऊ 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed