{"_id":"604884b4578236003539ab70","slug":"heart-transplant-facility-will-be-fast-in-sgpgi-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजीपीजीआई में हार्ट ट्रांसप्लांट की तैयारी तेज, संस्थान की टीम ले रही है प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीजीआई में हार्ट ट्रांसप्लांट की तैयारी तेज, संस्थान की टीम ले रही है प्रशिक्षण
Wed, 10 Mar 2021 02:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 Mar 2021 02:05 PM IST
विज्ञापन
एसजीपीजीआई में हार्ट ट्रांसप्लांट की तैयारियां तेज हो गई हैं। ऑपरेशन थियेटर सहित अन्य सुविधाओं को मुकम्मल करने के बाद अब टीम को विशेष प्रशिक्षण के लिए चेन्नई भेजा गया है। संस्थान की तैयारी है कि अगले दो से तीन माह में ट्रांसप्लांट शुरू कर दिया जाएगा। यह उत्तर भारत का पहला केंद्र होगा।
विज्ञापन
एसजीपीजीआई में विभिन्न अंगों के डोनेशन और ट्रांसप्लांट को लेकर लगातार तैयारी चल रही है। किडनी प्रत्यारोपण चल रहा है। हेपेटोलॉजी विभाग शुरू करके लिवर ट्रांसप्लांट की भी तैयारी शुरू हो गई है। इसके साथ हार्ट ट्रांसप्लांट शुरू करने की भी योजना बनाई है।
विज्ञापन
निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ने बताया कि लिवर की अपेक्षा हार्ट ट्रांसप्लांट में सहूलियत रहती है। यहां के विशेषज्ञ ट्रांसप्लांट से जुड़ी सभी योग्यता पूरी करते हैं। संसाधन भी तैयार कर लिए गए हैं। एक टीम को चेन्नई भेजा गया है। वहां से प्रशिक्षक लेने के बाद दूसरी टीम को भेजा जाएगा। टीम के सभी सदस्यों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ट्रांसप्लांट शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये हैं टीम में
हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए बनी टीम में कार्डियोलॉजी से डॉ. आदित्य कपूर, डॉ. सत्येंद्र तिवारी, डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ. शांतनु पांडेय, एनेस्थीसिया से डॉ. प्रभात तिवारी, डॉ. अमित रस्तोगी आदि शामिल हैं।