फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heart attack patients receive free injection worth 40 thousand facility available district hospitals and CHC

UP: हार्ट अटैक वाले मरीजों को निशुल्क लगेगा 40 हजार का इंजेक्शन, जिला अस्पताल और सीएचसी में भी मिलेगी सुविधा

Sun, 16 Nov 2025 11:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Nov 2025 11:46 AM IST
सार

यूपी में हार्ट अटैक वाले मरीजों को 40 हजार का इंजेक्शन निशुल्क लगेगा। मेडिकल कॉलेज ही नहीं जिला अस्पताल और सीएचसी में भी यह सुविधा शुरू की गई है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
Heart attack patients receive free injection worth 40 thousand facility available district hospitals and CHC
हार्ट अटैक (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी में स्वास्थ्य विभाग हार्ट अटैक के मरीजों को बचाने के लिए नई रणनीति अपना रहा है। अब सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों एवं प्रमुख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क इंजेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह इंजेक्शन बाजार में करीब 40 से 50 हजार रुपये में मिलता है। अभी तक इसे कुछ चुनिंदा अस्पतालों में उपलब्ध कराया गया था, लेकिन अब प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को इस इंजेक्शन की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के हर अस्पताल में हार्ट अटैक के बाद मरीज पहुंचते हैं। इन्हें जब तक कार्डियोलॉजी विभाग तक पहुंचाया जाता है तब तक काफी देर हो जाती है। ऐसे में तय किया गया कि अटैक के मरीज को इमरजेंसी में आने पर तत्काल टेनेक्टेप्लाज या स्ट्रेप्टोकाइनेज का इंजेक्शन लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


इस इंजेक्शन के लगने से अटैक के बाद खून का थक्का नहीं जमता है। इंजेक्शन लगने के बाद मरीज को सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में रेफर किया जाए। इससे मरीज की जान बचाने में सहूलियत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में यह व्यवस्था हब एंड स्पोक मॉडल के तहत केजीएमयू, लोहिया संस्थान, एसडीपीजीआई के साथ ही वाराणसी के बीएचयू, आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, एमएलएन मेडिकल कॉलेज प्रयागराज की इमरजेंसी में शुरू की गई। अब इसे सभी जिला अस्पतालों में भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ईसीजी व अन्य जांच की सुविधाएं हैं, वहां भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने बताया कि सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को जिला अस्पतालों में टेनेक्टेप्लाज या स्ट्रेप्टोकाइनेज के इंजेक्शन का इंतजाम रखने का निर्देश दिया गया है। इस इंजेक्शन के लगाने से हार्ट अटैक के बाद भी गंभीर स्थिति होने से बचाया जा सकता है। इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज को उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर कर दिया जाता है। 

महानिदेशक प्रशिक्षण डॉ. पवन कुमार अरुण ने बताया कि पहले चरण में कुछ सात मेडिकल कॉलेजों एवं कुछ जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इंजेक्शन को निशुल्क उपलब्ध कराया गया है। इसके फायदे को देखते हुए अब पूरे प्रदेश में इंजेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक लखनऊ, देवीपाटन, अयोध्या, वाराणसी, अलीगढ़, मेरठ, कानपुर, प्रयागराज आदि मंडल के जिला अस्पतालों में इस सुविधा को शुरू कर दिया गया है। अन्य स्थानों पर भी अगले माह तक शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए इमरजेंसी के डॉक्टरों को प्रशिक्षण भी दिया गया है।


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मरीज को गुणवत्तापरक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही है। मेडिकल कॉलेज से लेकर जिला अस्पताल और सीएचसी की इमरजेंसी में हार्ट अटैक के बाद मरीजों की जान बचाने के लिए इंजेक्शन रखवाया जा रहा है। यह इंजेक्शन बाजार में करीब 40 हजार में मिलता है, जबकि सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। जल्द ही अन्य तरह की बीमारियों के लिए भी अत्याधुनिक इंजेक्शन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed