{"_id":"616dd67a91c3040a6f42662b","slug":"heart-attack-and-pah-clinic-in-lohia-medical-institute-lucknow-news-lko6006232105","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया संस्थान में शुरू होगी हार्ट फेल्योर व पीएएच क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया संस्थान में शुरू होगी हार्ट फेल्योर व पीएएच क्लीनिक
विज्ञापन
लखनऊ। चलने या सीढ़ियां चढ़ने के दौरान सांस ज्यादा फूलना, पैरों और पेट में सूजन, रात में बार-बार पेशाब जाने जैसे लक्षण वाले मरीजों के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में विशिष्ट ओपीडी चलाई जाएगी। ओपीडी कार्डियोलॉजी विभाग की ओर से कमरा नंबर 22 में हर सोमवार दोपहर दो से शाम चार बजे तक चलेगी। कॉर्डियोलॉजी विभाग के दस साल पूरे होने पर विभागाध्यक्ष डॉ. भुवन तिवारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि संस्थान में हार्ट फेल्योर के लक्षण वाले मरीजों को सामान्य ओपीडी में काफी परेशानी होती है। भीड़ के चलते उन्हें हार्ट अटैक आने व जान जाने का खतरा भी हो सकता है। इसलिए इनके लिए हार्ट फेल्योर ओपीडी शुरू की जा रही है। इसी तरह 30 साल से कम आयु में ही सांस फूलना तथा हार्ट की परेशानी वाले मरीजों के फेफड़ों का बीपी विशेष टेस्ट द्वारा जांचा जाता है। इसके लिए पल्मोनरी आर्टीरियल हाइपरटेंशन क्लीनिक शुरू हो रही है। दोनों ही प्रकार के मरीजों की दवाएं काफी लंबे समय तक चलती है। इसके साथ ही उनकी जीवन शैली और खानपान में विशेष सावधानी की जरूरत होती है। विशिष्ट क्लीनिक होने पर सभी से एक साथ या बड़े ग्रुप में बात करना संभव हो सकेगा। मरीजों की संख्या ज्यादा होने पर उनके लिए ऑडिटोरियम में विशिष्ट व्याख्यान भी आयोजित किया जा सकेगा। डॉ. तिवारी ने बताया कि पिछले 10 साल में विभाग में ढाई लाख मरीजों को परामर्श दिया जा चुका है। वहीं करीब 25 हजार मरीजों की इंटरवेंशन प्रक्रिया की जा चुकी है। इस मौके पर प्रो. मुकुल मिश्रा को कार्डियोवैक्सुलर मेडिसिन के भविष्य पर चर्चा के लिए मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद, डॉ. दीपक मालवीय और डॉ. नुजहत हुसैन तथा डॉ. सुदर्शन विजय के साथ ही अन्य मौजूद रहे।
लारी में स्टेट कार्डियो लैब शुरू
केजीएमयू में आने वाले दिल के रोगियों को अब पैथोलॉजी जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। विश्वविद्यालय में सोमवार को लारी कार्डियोलॉजी विभाग में स्टेट कार्डियो लैब का शुभारंभ कुलपति ले. जनरल डॉ. बिपिन पुरी ने किया। इस लैब में 24 घंटे जांचें हो सकेंगी। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि यह लैब शुरू होने से भर्ती होने वाले मरीजों की कम समय में जांच रिपोर्ट प्राप्त हो सकेगी। इससे भागदौड़ में बचत होगी। यह स्टेट कार्डियो लैब 24 घंटे कार्यरत रहेगी। इसमें पैथोलॉजी संबंधित जांचें, बायोकेमेस्ट्री, हेमेटोलोजी तथा वायरल मार्कर समेत अन्य जांचें हो सकेंगी। इस मौके पर सीएमएस प्रो. एसएन शंखवार, प्रो. एसके द्विवेदी, प्रो. यू एस सिंह, डॉ. ऋषि सेठी और डॉ. वाहिद अली मौजूद रहे।