फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hearing problem increasing in youth

Lucknow News: जवानी में बुढ़ापे की बीमारी, जवाब दे रहे कान

Tue, 20 Dec 2022 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
hearing problem increasing in youth
लखनऊ। ऊंचा सुनने की समस्या अब बुजुर्गों की ही बीमारी नहीं रही। डीजे की तेज आवाज, फोन पर ज्यादा देर तक बात और इयरफोन के घंटों उपयोग से अब 30 साल की उम्र में ही लोगों के कान जवाब दे रहे हैं। कान में सांय-सांय और अन्य तरह की आवाज आने की समस्या देखने को मिल रही है। एसजीपीजीआई और केजीएमयू की ओपीडी में काफी तादाद में युवा यह समस्या लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

एसजीपीजीआई के ईएनटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित केसरी के अनुसार सुनने से संबंधित समस्या उम्र आधारित होती है, लेकिन इसकी कई अन्य वजहें भी हो सकती हैं। यदि किसी को डायबिटीज और किडनी से संबंधित समस्या है, तो उसकी सुनने की क्षमता भी प्रभावित होती है। वहीं, यदि 30 साल की उम्र में सुनने की समस्या हो रही है तो इसके पीछे का कारण डीजे, इयरफोन और मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल हो सकता है। ओपीडी में इस समय लगभग रोज ऐसे केस आते हैं, जिनमें युवाओं को सुनने से संबधित समस्या होती है। पड़ताल करने पर पता चलता है कि वे कहीं न कहीं इयरफोन, डीजे या फिर लगातार मोबाइल पर बात करते हैं।
विज्ञापन

कोरोना के बाद बढ़े मामले
कोरोना के बाद स्कूल की पढ़ाई से लेकर ऑफिस तक का काम घरों से होने लगा है। इसकी वजह से लोग घंटों फोन या इयरफोन लगाकर सुनते या बात करते हैं। इसकी वजह से उनके कान पर ज्यादा दबाव पड़ता है। शुरुआत में थोड़ी समस्या होती है, लेकिन धीरे-धीरे समस्या घातक होती जाती है। जानकारों के अनुसार हमारे कान 70 से 80 डेसिबल तक ही सुनने की क्षमता रखते हैं। 90 डेसिबल से ऊपर हम पांच मिनट से अधिक नहीं सुन सकते। इससे ज्यादा आवाज होने पर हमें समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कान में अजीब आवाजें आएं तो हो जाएं सावधान
केजीएमयू के ईएनटी विभाग के प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र वर्मा के अनुसार अगर हमें अपने कान में अजीब आवाजें सुनाई दें तो सतर्क हो जाना चाहिए। यह कान में समस्या होने का पहला लक्षण है। इसके बाद समस्या बढ़ सकती है और लापरवाही करने पर स्थायी बहरापन भी हो सकता है।
बचाव के तरीके
- कान के अंदर इयरफोन लगाकर ज्यादा देर न सुनें।
- साउंड 60-80 डेसिबल से ज्यादा न हो।
- स्पीकर का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करें।
- फोन पर बात के दौरान बारी-बारी दोनों कानों का उपयोग करें।
- धीमी आवाज पर म्यूजिक सुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed