फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hearing on bail application of minister's son Ashish Mishra tomorrow

खीरी कांड : मंत्री पुत्र आशीष मिश्र की जमानत अर्जी पर सुनवाई कल, राज्य सरकार की तरफ से बहस पूरी

Thu, 14 Jul 2022 02:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Jul 2022 02:52 AM IST
विज्ञापन
Hearing on bail application of minister's son Ashish Mishra tomorrow
आशीष मिश्र - फोटो : amar ujala

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र की जमानत अर्जी पर राज्य सरकार की तरफ  से बहस पूरी हो गई है। कोर्ट ने अगली सुनवाई 15 जुलाई को नियत की है। बुधवार को न्यायमूर्ति कृष्ण पहल की एकल पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरेंडर करने के बाद आशीष जेल में है। बुधवार को  मामले की सुनवाई के समय पक्षकारों के वकील व राज्य सरकार की तरफ  से अपर महाधिवक्ता विनोद कुमार शाही पेश हुए। शाही ने सरकार की ओर से बहस पूरी कर ली है। अब आरोपी की तरफ से बहस होगी।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र का पुत्र आशीष लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपित है। विदित हो कि पहले सुप्रीम कोर्ट ने आशीष को जमानत दिए जाने पर कड़ी टिप्पणी करते हुए हाईकोर्ट से मंजूर जमानत को खारिज कर दिया था। साथ ही आशीष को हफ्ते भर में सरेंडर करने आदेश दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मामले में हाईकोर्ट को आशीष की जमानत पर नए सिरे से विचार करने को कहा था। मालूम हो कि लखीमपुर खीरी में पिछले साल 3 अक्तूबर को किसानों के विरोध प्रदर्शन के समय हिंसा हुई थी जिसमें आठ लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed