{"_id":"5ef2d1641165f464f37eed94","slug":"hearing-on-ayodhya-structure-demolition-case-accused-dharamdas-says-i-have-nothing-to-do-with-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांचा ध्वंस मामले में आज होगी सुनवाई, आरोपी धर्मदास बोले-मेरा कोई वास्ता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढांचा ध्वंस मामले में आज होगी सुनवाई, आरोपी धर्मदास बोले-मेरा कोई वास्ता नहीं
Wed, 24 Jun 2020 09:37 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
महंत धर्मदास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या स्थित ढांचा ध्वंस मामले के आरोपी धर्मदास के बयान मंगलवार को दर्ज किये गये। विशेष न्यायाधीश एसके यादव ने मामले की सुनवाई के लिए 24 जून की तारीख तय करते हुए शेष आरोपियों को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है।
इससे पहले सुनवाई के समय जहां धर्मदास अपने वकील के साथ कोर्ट में मौजूद थे लेकिन अन्य सभी आरोपी नदारद थे। गैरहाजिर आरोपियों की ओर से उनके वकीलों ने आरोपियों की हाजिरी माफ करने की अर्जी दी जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
कोर्ट ने कोरोना महामारी को लेकर जारी गाइडलाइन के अनुसार धर्मदास के 313 दंड प्रक्रिया संहिता के बयान दर्ज किये। धर्मदास ने अपने बयान में पूरी घटना को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि उनका इस आपराधिक घटना से कोई वास्ता नहीं है।
विज्ञापन
वहीं एनआईसी द्वारा आरोपियों के बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दर्ज किया जाने को लेकर कोर्ट को कोई सूचना न देने पर कोर्ट ने 24 जून के बाद फिर से एनआईसी को पत्र लिखने का आदेश दिया।