फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hearing in Haji Mehboob case postponed

अयोध्याः हाजी महबूब मामले में सुनवाई टली, संत परमहंस ने दायर की थी याचिका

Fri, 18 Oct 2019 02:34 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 18 Oct 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
Hearing in Haji Mehboob case postponed
हाजी महबूब

अयोध्या में शुक्रवार को मुस्लिम पक्षकार हाजी महबूब मामले में सुनवाई टल गई है। अब सुनवाई 21 अक्टूबर को होगी। सुनवाई जेएम द्वितीय न्यायालय में चल रही है।

विज्ञापन


मालूम हो कि तपस्वी छावनी के संत परमहंस ने धारा 156/3 के तहत हाजी महबूब के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के लिए याचिका दायर की थी। एक निजी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में हाजी महबूब अभद्र टिप्पणी करते देखे गए हैं।

विज्ञापन

इससे पहले गुरुवार को मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी राम जन्मभूामि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के आवास पर पहुंचे और गले मिलकर सद्भाव का संदेश दिया। पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा कि फैसला कुछ भी आए रामनगरी का सौहार्द कभी भी प्रभावित नहीं होने वाला है।

 

उन्होंने कहा कि अमन, चैन कायम रहना चाहिए। हम दोनों ने मिलकर पूरे देश को यह संदेश दिया है कि निर्णय किसी के हक में आए, सद्भाव बना रहना जरूरी है। इकबाल अंसारी ने कहा कि वे पुजारी जी से आशीर्वाद लेने उनके आश्रम पर अक्सर आते रहते हैं।

गुरुवार को भी उन्होंने पुजारी से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। हम सबकी कामना है कि देश में अमन-चैन कायम रहे, अयोध्या समृद्धि और तरक्की के रास्ते पर बढ़े क्योंकि लंबे अरसे से चल रहे विवाद ने अयोध्या की तरक्की को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा मामले में सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला देगी हम मानने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed