{"_id":"6add18bf242162b1b2035ac5","slug":"healthy-children-are-the-cornerstone-of-a-developed-nation-brajesh-pathak-lucknow-news-c-13-lko1096-1980914-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ बच्चे विकसित राष्ट्र की आधारशिला : ब्रजेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ बच्चे विकसित राष्ट्र की आधारशिला : ब्रजेश पाठक
विज्ञापन
केजीएमयू के कार्यक्रम बोलते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
लखनऊ। बच्चों में तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार से उनके स्वास्थ्य व जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है। स्वस्थ बच्चे ही विकसित राष्ट्र की आधारशिला हैं। यह बात उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को कही। वह केजीएमयू के पीडियाट्रिक्स विभाग और एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी के उत्तर प्रदेश चैप्टर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन न्यूरोपेडिकॉन के 25वें वार्षिक आयोजन को संबोधित कर रहे थे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश चिकित्सा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने बच्चों की बीमारियों के समयबद्ध निदान और बेहतर उपचार के लिए निरंतर शोध, आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और विशेषज्ञों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान पर जोर दिया।
डॉ. रश्मि कुमार को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
सम्मेलन में वरिष्ठ बाल चिकित्सा तंत्रिका विज्ञानी डॉ. रश्मि कुमार को चिकित्सा, शोध और बाल तंत्रिका विज्ञान में योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने प्रदेश में बाल चिकित्सा तंत्रिका विज्ञान की नींव रखने और केजीएमयू में इसकी इकाई स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। उनके करीब 130 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं और वह 170 से अधिक आमंत्रित व्याख्यान दे चुकी हैं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने बाल चिकित्सा तंत्रिका विज्ञान से संबंधित दस से अधिक शोध पत्रिकाओं और स्मारिका का विमोचन भी किया।