फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Health: The temptation of using mobile phones in the toilet is causing stomach and bone diseases, 50 percent o

सेहत: टॉयलेट में मोबाइल का मोह दे रहा पेट और हड्डी के रोग, 50 फीसदी युवा फोन ले जाने की आदत के शिकार

Thu, 05 Dec 2024 11:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 05 Dec 2024 11:04 AM IST
सार

Mobile phones in the toilet: यदि आप भी टॉयलेट में मोबाइल ले जा रहे हैं तो यह आपके लिए खतरे की घंटी है। शौच के लिए फोन ले जाने वाले कुछ गंभीर बिमारियों को न्योता दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Health: The temptation of using mobile phones in the toilet is causing stomach and bone diseases, 50 percent o
टॉयलेट में मोबाइल का मोह - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 24 घंटे मोबाइल फोन लिए रहना मानसिक के साथ ही पेट व हड्डी संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। केजीएमयू के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के सर्वे के मुताबिक पेट के संक्रमण वाले 50 फीसदी युवा टॉयलेट में मोबाइल लेकर जाते हैं। इससे वे संक्रमण का शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन


गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग की ओपीडी में तीन माह में आए 250 मरीजों को इस अध्ययन में शामिल किया गया। इनकी उम्र 14 से 50 साल के बीच थी। इनमें से काफी मरीज पेट साफ न होने की समस्या लेकर आए थे। जब उनसे दिनचर्या पूछा गई तो 50 फीसदी ने कहा, वे मोबाइल शौचालय में भी लेकर जाते हैं। इनमें से ज्यादातर की उम्र 20 से 35 साल तक थी।
विज्ञापन


डॉ. रुंगटा के मुताबिक शौचालय में तमाम प्रकार के खतरनाक बैक्टीरिया होते हैं। नंगी आंखों से ये नजर नहीं आते हैं, लेकिन व्यक्ति के पेट में जाकर ये गंभीर समस्या पैदा कर सकते हैं। टॉयलेट में मोबाइल ले जाने पर ये बैक्टीरिया फोन की स्क्रीन पर आ जाते हैं। स्क्रीन के माध्यम से बैक्टीरिया हाथ से होते हुए पेट में पहुंच जाते हैं। इससे संक्रमण हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलाशय पर दबाव से पाइल्स का खतरा
डॉ. सुमित के मुताबिक टॉयलेट में फोन देखने की वजह से समय का पता नहीं चलता है। व्यक्ति 15 से 20 मिनट और कई बार इससे भी ज्यादा समय वहां गुजार देता है। इससे मलाशय पर दबाव पड़ता रहता है। यह पाइल्स का कारण बनता है। देर तक शौचालय में बैठे रहने की आदत कब्ज का भी कारण बनती है।

हड्डी की भी समस्या हो रही पैदा

डॉ. सुमित रुंगटा के मुताबिक देर तक शौचालय में बैठने की वजह से मांसपेशियों में अकड़न व घुटनों का दर्द हो सकता है। इसलिए ज्यादा देर तक शौचालय में समय गुजारने से बचना चाहिए। लोग टॉयलेट में व्हाट्सएप, फेसबुक, रील और वीडियो यहां तक कि मूवीज देखने लगते हैं। इसकी वजह से उनको पेट और हड्डी की समस्याएं हो रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed