{"_id":"1525dac4456fea4b826f4f669c7b80e8","slug":"health-program-at-amity","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिप्नोथैरेपी से ठीक हो सकते हैं मनोरोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिप्नोथैरेपी से ठीक हो सकते हैं मनोरोग
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 13 Sep 2013 12:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम्मोहन चिकित्सा मानव मन की एक विशेष अवस्था, समाधि या ट्रांस, पर आधारित होती है।
विज्ञापन
सम्मोहन चिकित्सा मन के विभिन्न स्तरों का विश्लेषण कर समस्या के मूल कारण की खोज करता है और फिर उसका समाधान करता है। यह बात विद्यासागर इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड एलाइड साइंसेज, दिल्ली से आए सम्मोहन चिकित्सा के विशेषज्ञ डॉ. नितिन शुक्ला ने कही।
डॉ. शुक्ला एमिटी विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ बिहैवेरियल एंड एलाइड साइंसेज (एआईबीएएस) द्वारा आयोजित ‘हिप्नोथेरेपी स्तर-1 और स्तर-2’ कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
इस अवसर पर निदेशिका एआईबीएएस प्रो. मंजू अग्रवाल ने बताया कि इस सात दिवसीय कार्यशाला में विभिन्न संस्थानों से आए दो दर्जन से भी ज्यादा प्रतिभागी सम्मोहन चिकित्सा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और स्वप्न विश्लेषण, स्वप्न व्याख्या और स्वप्न चिकित्सा जैसे सम्मोहन चिकित्सा के औजारों के उपयोग में पारंगत हो रहे हैं।
विज्ञापन