फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   health minister lashes out over ima doctors.

यूपी: स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों को कह दिया दलाल!

Wed, 29 Oct 2014 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 29 Oct 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
health minister lashes out over ima doctors.

डेंगू फैलने की बात पर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन इस कदर भड़के कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के डॉक्टरों को दलाल तक कह डाला।

विज्ञापन


पत्रकारों ने जब उन्हें बताया कि आईएमए के ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स के लिए रोज मारामारी हो रही है, तो स्वास्थ्यमंत्री ने कहा कि आईएमए के डॉक्टर दलाल हैं।
विज्ञापन


बुखार का हर पीड़ित डेंगू का मरीज नहीं हो जाता। वाराणसी में मंगलवार को उन्होंने कहा कि कुछ लोग डेंगू के बारे में अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू का एक ही संदिग्ध मरीज लखनऊ में मिला था। उसमें भी बीमारी की पुष्टि नहीं हुई। आईएमए के यूपी अध्यक्ष डॉ. रवि मेहरा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री चिकित्सकों के संरक्षक हैं।

बयान उनकी भूमिका पर भी सवालिया निशान लगाने वाला है क्योंकि डॉक्टरों के मुखिया तो वही हैं। उन्हें साफ करना चाहिए कि आईएमए के डॉक्टर आखिर किसकी दलाली कर रहे हैं?

दो और मेडिकोज को डेंगू की शिकायत

health minister lashes out over ima doctors.

केजीएमयू में बुखार से पीड़ित दो रेजिडेंट डॉक्टरों में डेंगू की शिकायत पाई गई है। दोनों रेजिडेंट को विभाग में ही भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

वहीं गांधी वार्ड में कई मरीजों को डेंगू की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया है। वहीं डेंगू से पीड़ित पांच रेजिडेंट डॉक्टरों का इलाज गांधी वार्ड और ट्रॉमा सेंटर में पहले से ही चल रहा है।

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के रेजिडेंट डॉक्टर लगातार डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को बुखार से पीड़ित न्यूरो सर्जरी विभाग के एक रेजिडेंट डॉक्टर की खून की जांच कराई गई तो उसमें डेंगू पाया गया।

इसके बाद रेजिडेंट को न्यूरो सर्जरी के रेजिडेंट रूम में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। इसी तरह डेंटल साइंस के पेडोडॉटिक्स विभाग के एक रेजिडेंट को डेंगू की शिकायत के बाद इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

हालांकि अभी दोनों रेजिडेंट डॉक्टरों का मैक एलाइजा टेस्ट नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर केजीएमयू के बुद्धा हॉस्टल के पांच छात्र डेंगू से पीड़ित हैं जिनका इलाज मंगलवार को भी गांधी वार्ड समेत अन्य विभागों में जारी रहा।

केजीएमयू में बाहरी गंदगी पड़ रही भारी

health minister lashes out over ima doctors.

केजीएमयू परिसर के आसपास के इलाकों में गंदगी से मच्छरजनित बीमारी फैल रही है। कुलपति प्रो. रविकांत ने मंगलवार को केजीएमयू परिसर के आसपास के इलाकों में बिखरी गंदगी की फोटो और पूरा विवरण फोटो सहित पत्र नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भेजा।

पत्र में बताया गया है कि आइस फैक्ट्री में जमा पानी और आसपास के इलाकों में गंदा ड्रेनेज सिस्टम मेडिकोज और मरीजों पर भारी पड़ रहा है।

अधिकारियों से अपील की गई है कि मेडिकोज और मरीजों के हित को देखते हुए विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जाए। केजीएमयू से मिली जानकारी के मुताबिक डेंगू से पीड़ित सभी छात्रों की हालत पहले से बेहतर है और उन्हें एक दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed