{"_id":"665ce8c27581b598780a8cc4","slug":"health-deteriorated-due-to-heat-youth-and-home-guard-died-raebareli-news-c-101-1-rai1002-115105-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गर्मी से बिगड़ी तबीयत, युवक व होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गर्मी से बिगड़ी तबीयत, युवक व होमगार्ड की मौत
Mon, 03 Jun 2024 03:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। गर्मी की चपेट में आकर एक युवक व होमगार्ड की तबीयत बिगड़ गई। इससे दोनों की मौत हो गई। लालगंज कस्बे के घसियारी मंडी निवासी एक युवक की गर्मी की चपेट में आकर मौत हो गई। शिवशंकर गुप्ता का 28 वर्षीय बेटा अरविंद गुप्ता शनिवार को दुकान में शाम साढ़े सात बजे अचानक गश खाकर गिर पड़ा था।
तबीयत बिगड़ती हुई देखकर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल ले जाने को कहा। परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक गर्मी की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।
लालगंज कस्बे के आचार्य नगर मोहल्ले में रहने वाले शिवबहादुर सिंह (55) फतेहपुर में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। वह उन्नाव जिले के मंडपहा के मूल निवासी थे। एक जून को मिर्जापुर में चुनाव ड्यूटी के दौरान अत्यधिक गर्मी के चलते उनकी हालत खराब होने पर साथी कर्मचारियों ने उन्हें मिर्जापुर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। शिवबहादुर की मौत से उनकी पत्नी उमा, बेटे सचिन व पुत्री शालू समेत परिजनों में कोहराम मचा रहा।