फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Health dept takes action to prevent swine flu.

90 हजार कैप्सूल से होगा स्वाइन फ्लू का इलाज

Tue, 17 Feb 2015 01:19 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 17 Feb 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
Health dept takes action to prevent swine flu.

स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप को लेकर मुख्यमंत्री की फटकार के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। स्वाइन फ्लू की दवा टैमी फ्लू के 90 हजार कैप्सूल और मंगाए गए हैं।

विज्ञापन


राजस्थान ड्रग एंड फॉर्मास्युटिकल कॉर्पोरेशन जयपुर को दवा की सप्लाई का ऑर्डर दिया गया है। इसमें 30 एमजी से लेकर 75 एमजी तक की दवा शामिल है। दवा की पहली खेप मंगलवार को आएगी।
विज्ञापन


सूबे में तापमान बढ़ने के बावजूद स्वाइन फ्लू का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। हर दिन सूबे में 10 से 15 नए मरीज मिल रहे हैं। अब तक सबसे अधिक 78 रोगी लखनऊ में मिले हैं। गौतमबुद्धनगर में भी 13 मरीज मिल चुके हैं। इस बीमारी से छह मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश ने दिए खास निर्देश

Health dept takes action to prevent swine flu.

रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी स्वाइन फ्लू पर अब तक नियंत्रण न होने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने सभी मरीजों का इलाज मुफ्त करने के भी निर्देश दिए हैं।

स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए सबसे अहम दवा टैमी फ्लू है। इसलिए इसकी और दवाएं मंगाने का ऑर्डर कर दिया गया। इनमें 75 एमजी की 50 हजार कैप्सूल, 45 व 30 एमजी की 20-20 हजार कैप्सूल मंगाए गए हैं।

इस पर प्रमुख सचिव स्वास्‍थ्य अरविंद कुमार का कहना है कि टैमी फ्लू के 90 हजार कैप्सूल और मंगाने का ऑर्डर राजस्थान की दवा कंपनी को दे दिया गया है। यह दवा मंगलवार से आनी शुरू हो जाएगी। यह दवा 12.71 लाख रुपये की मंगाई गई है। इसके अलावा स्वाइन फ्लू का इलाज करने वाले डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ को भी वैक्सीन लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed