फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Health department change his tactics to control over deaths caused by corona

कोरोना से मौतों पर अंकुश को बदली रणनीति, अब लेवल-3 के सरकारी संस्थानों में भेजे जाएंगे गंभीर मरीज

Sat, 10 Oct 2020 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Health department change his tactics to control over deaths caused by corona
कोरोना से मौतों पर अंकुश को बदली रणनीति, अब लेवल-3 के सरकारी संस्थानों में भेजे जाएंगे गंभीर मरीज
विज्ञापन

राजधानी में कोरोना के गंभीर मरीज अब लेवल-3 के सरकारी कोविड अस्पतालों में ही भर्ती होंगे। बीते महीने निजी कोविड अस्पतालों में 48 मरीजों की मौत को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यह फैसला लिया है।
सीएमओ ने बताया कि सरकारी संस्थानों में बेड खाली न होने पर ही गंभीर मरीज निजी कोविड सेंटर भेजे जाएंगे। पीजीआई, केजीएमयू व लोहिया संस्थान लेवल-3 ग्रेड के व लोकबंधु लेवल-2 का अस्पताल है।
विज्ञापन

रामसागर मिश्र अस्पताल को भी लेवल-2 बनाया गया था, लेकिन अभी तक यहां लेवल-1 की ही सुविधाएं मिल रही हैं। यहां भेजे गए वेंटिलेटर भी वापस ले लिए गए।
बीते माह कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने पर सरकारी संस्थानों में बेड व वेंटिलेटर खाली न होने पर मरीज निजी सेंटर भेजे गए थे। इसमें से सभी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में चार निजी अस्पतालों में भेजे गए 48 कोविड मरीजों में किसी की जान नहीं बचाई जा सकी थी। वहीं, इन निजी अस्पतालों पर कई बार अधिक शुल्क लेने का भी आरोप लगा था।
इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रणनीति बदली है। सीएमओ ने कहा कि बैठक में फैसला लिया गया कि गंभीर मरीजों को पहले केजीएमयू और पीजीआई में शिफ्ट कराया जाएगा। लेवल-3 ग्रेड के संस्थान में बेहतर सुविधाएं संग विशेषज्ञ भी हैं।

अपनी मर्जी से जा सकेंगे निजी सेंटर
सीएमओ के मुताबिक, निजी सेंटर पर मरीज भेजने पर कोई रोक नहीं है। मरीज अपनी मर्जी से वहां जाना चाहेंगे तो जा सकेंगे, लेकिन उन्हें पहले लेवल-3 ग्रेड के अस्पताल में जाने को कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed