फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Headless dead body of woman indentified found in Nanpara Bahraich.

Bahraich: सिर कटी लाश की हुई पहचान, पुलिस बोली - प्रेम प्रसंग में हुई हत्या, मायके पक्ष ने ससुराल पर उठाए सवाल

Sat, 08 Mar 2025 01:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, नानपारा (बहराइच)
अमर उजाला नेटवर्क, नानपारा (बहराइच) Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 Mar 2025 01:18 PM IST
सार

पुलिस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग मानकर जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक युवती का सिर नहीं बरामद हुआ है। युवती की पहचान कपड़े व कद काठी के आधार पर हुई है।

विज्ञापन
Headless dead body of woman indentified found in Nanpara Bahraich.
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के नानपारा क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव स्थित नहर के पास शुक्रवार को एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। इसी दिन देर रात को श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने सिर कटी लाश की पहचान कद-काठी व कपड़े से अपनी बहू साजरुन (26) के रूप में किया है। हालांकि अभी तक लाश का सिर पुलिस को नही मिला है। फिलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग को आधार मानकर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


कोतवाली नानपारा के जगन्नाथपुर गांव के बगल से निकलने वाली नहर के किनारे एक महिला की सिर कटी लाश शुक्रवार को मिली थी। लाश का सिर मौके से गायब था। इससे लाश की पहचान नही हो पा रही थी। उसी रात श्रावस्ती के चमर श्रीनगर थाना मल्हीपुर निवासी सास आमना ने पुलिस से मिलकर सिर कटी लाश के पहचानने का दावा किया। उसने लाश की पहचान उसके कद- काठी व कपड़े से किया है। सास आमना का कहना है कि लाश उसकी बहू साजरून (26) की है। वह बुधवार देर रात से ही गायब है। उसके गायब होने की जानकारी उसे तब हुई जब उसकी छोटी बेटी जो बिस्तर पर अकेली थी। वह रोने लगी। वहीं दूसरी ओर साजरून के पिता इंसान अली निवासी हसनपुर बेगमपुर हरदत्तनगर गिरंट, श्रावस्ती ने मलहीपुर पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि उसके पुत्र का विवाह अलीमुद्दीन से 10 वर्ष पूर्व हुआ था। वह विगत पांच माह से मुंबई में है। दूसरी तरफ मृतका के पिता इंसान अली का कहना है कि उसकी बेटी के सास व ससुर अपने बेटे का मुंबई वाला पता नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी सिर नहीं बरामद
सिर कटी लाश की पहचान का दावा कद- काठी व पहनावे से किया जा रहा है लेकिन अभी तक गायब सिर नहीं मिला है। पुलिस सास के पहचान के दावे को सही मान कर जांच को आगे बढ़ा रही है।


सर्विलांस से मिला बड़ा आउट पुट
पुलिस सिर कटी लाश के मामले की जांच को खुलासे के मोड़ तक ले आई है। पुलिस का दावा है कि सर्विलांस के माध्यम से आरोपी की पहचान लगभग कर ली गई है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग की थ्योरी पर आधारित है। सीओ नानपारा प्रद्युम्न कुमार सिंह का कहना है कि मृतका की मां ने भी अपनी बेटी की पहचान की है। मां ने बताया था कि उसकी बेटी के पीठ पर मस्सा, हाथ में पुरानी चोट एवं पैरों तथा कपड़ों के आधार पर उसने कहा कि यह मेरी ही बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed