फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   He used to doubt his wife's character, killed her by stabbing her, unborn child also died

Lucknow News: पत्नी के चरित्र पर करता था शक, चाकू घोंपकर की हत्या, गर्भस्थ शिशु की भी मौत

Thu, 22 May 2025 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
He used to doubt his wife's character, killed her by stabbing her, unborn child also died
मोहनलालगंज। सेवई गांव निवासी आसिफ ने मंगलवार रात पत्नी मुस्कान की हत्या कर दी। आरोपी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। मुस्कान गर्भवती थीं। आरोपी ने उनके पेट में चाकू से कई वार किए। इसकी वजह से गर्भस्थ शिशु की भी जान चली गई। पुलिस ने आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक, टेलर का काम करने वाले आसिफ का निकाह डेढ़ साल पहले जालौन के असरफ अली की नातिन मुस्कान (35) से हुआ था। आसिफ व मुस्कान का यह दूसरा निकाह था। मंगलवार दोपहर तीन बजे पत्नी के पेट में दर्द होने पर आसिफ उन्हें डाॅक्टर के पास ले गया था। वापसी में उसने घर चलने में टालमटोल की और अंधेरा होने कर इंतजार किया। शाम ढलने पर आरोपी ने सुनसान जगह पर बाइक रोकी और मुस्कान को नीचे उतारा। इसके बाद चाकू से मुस्कान के पेट में कई वार कर दिए। हमले के बाद वह काफी देर तक मुस्कान की मौत का इंतजार करता रहा। जब उसे लगा कि मुस्कान की मौत हो गई है तो उसने बाइक पर पीछे दुपट्टे से शव को बांधा और रात करीब 10 बजे हुलास खेड़ा नहर पर पहुंचा। यहां उसने शव को सड़क किनारे रखा और बाइक को नहर में डाल दिया।
विज्ञापन


किसी को शक न हो इसलिए तोड़ा फोन
आरोपी ने लूट की झूठी कहानी रचने के लिए अपना और मुस्कान का फोन तोड़ दिया। इसके बाद घायल होने का नाटक करते हुए सड़क किनारे पटरी पर लेट गया। देर रात में वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने महिला व पुरुष को सड़क पर पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने लूटपाट की कहानी बताई। कहा कि बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की और विरोध पर पत्नी को चाकू मार दिया। छानबीन में आसिफ की जेब से तीन हजार रुपये मिले, जिसके बाद उसपर शक गहरा गया। कड़ाई से पूछताछ में उसने हत्या की बात कुबूल कर ली। आरोपी की निशानदेही पर चाकू, दो टूटे मोबाइल फोन व मुस्कान का बैग बरामद किया गया। असरफ अली की तहरीर पर आसिफ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूठ बोलकर किया निकाह, गर्भपात भी कराया
आसिफ का पहली पत्नी से विवाद चलता है, जिसके कारण वह मायके में रहती है। आसिफ ने पहली पत्नी से तलाक होने की बात कहकर जालौन में रहने वाले रिश्तेदार के माध्यम से मुस्कान से निकाह किया था। मुस्कान का उनके पहले पति से तलाक हो चुका था और पहले पति से एक बेटी फैजी है। आसिफ से निकाह के बाद पता चला कि आरोपी ने पहली पत्नी को तलाक ही नहीं दिया था। शक के कारण ही आसिफ ने मुस्कान का एक बार गर्भपात भी कराया था। आरोपी ने साजिश के तहत पूरी वारदात को अंजाम दिया। मुस्कान के नाना ने बताया कि जन्म देते ही उसकी मां शबाना की मौत हो गई थी। मुस्कान के पिता पप्पू ने उसका साथ छोड़कर दूसरा निकाह कर लिया था। परिजनों ने बताया कि उन्हें एक अंजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाली महिला ने कहा था कि गर्भपात कराते समय मुस्कान की मौत हो गई है। इसके बाद से उस नंबर पर संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed