{"_id":"68134e836b9ceb4e600d291d","slug":"he-sexual-relations-girl-by-promising-marry-her-now-he-fled-leaving-her-her-infant-child-case-registered-again-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दोस्ती...इश्क फिर महिला बैंककर्मी की लूटी आबरू, अब दुधमुंहे का साथ छोड़कर फरार, बताते हुए फफक पड़ी पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दोस्ती...इश्क फिर महिला बैंककर्मी की लूटी आबरू, अब दुधमुंहे का साथ छोड़कर फरार, बताते हुए फफक पड़ी पीड़िता
Thu, 01 May 2025 05:39 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 01 May 2025 05:39 PM IST
सार
एक निजी बैंक में काम करने वाली महिला ने बताया कि सहकर्मी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। दोनों लिव-इन में रहे और युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद आरोपी युवक फरार हो गया।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज में निजी बैंक में काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर सहकर्मी गाजीपुर के कासिमाबाद निवासी सुमित यादव ने यौन शोषण किया। इस दौरान युवती ने एक बेटे को जन्म दिया। बीती 25 फरवरी को आरोपी अपनी मां की बीमारी का बहाना कर गांव भाग गया। इसके बाद फोन बंद कर लिया। यह आरोप लगाते हुए युवती ने मंगलवार को गोसाईंगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सुल्तानपुर की रहने वाली युवती के मुताबिक वर्ष 2020 से वह बैंक में काम कर रही हैं। सुमित ने पहले उनसे दोस्ती की और फिर प्यार के जाल में फंसाया। शादी का वादा किया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह चिनहट में किराये पर रहने लगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- उप राष्ट्रपति का लखनऊ दौरा: 'उत्तर प्रदेश आज उत्तम प्रदेश है...', जगदीप धनखड़ बोले- सीएम योगी इसके सारथी हैं
विज्ञापन
ये भी पढ़े- उप राष्ट्रपति का लखनऊ दौरा: 'अवसर सबको मिलते हैं...'; सीएम योगी बोले- कुछ लोग बिखर जाते हैं, कुछ निखर जाते हैं
इस दौरान आरोपी ने युवती का यौन शोषण किया। पीड़िता ने एक बेटे को जन्म दिया। मामले में इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। जल्द ही युवती का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।