{"_id":"68c72c8dd9d0ce4cce016a92","slug":"he-had-attempted-self-immolation-at-the-instigation-of-people-lucknow-news-c-13-knp1050-1383820-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लोगों के उकसाने पर किया था आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लोगों के उकसाने पर किया था आत्मदाह का प्रयास
Mon, 15 Sep 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बाराबंकी के लोनी कटरा खैरा कनकू गांव निवासी बाबूलाल कनौजिया को कुछ लोगों ने विधान भवन के सामने आत्मदाह के लिए उकसाया था। इस मामले में शनिवार देर रात हजरतगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि विधान भवन के सामने आत्मदाह करने पहुंचे बाबूलाल ने पूछताछ के दौरान बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें राय दी थी कि वह विधान भवन के सामने जाकर आत्मदाह करें, तब सुनवाई होगी। आत्मदाह निरोधक दस्ते में हेड कांस्टेबल जयप्रकाश शुक्ला की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जल्द पुलिस बाबूलाल के गांव जाकर इस बात का पता लगाएगी कि उन्हें किन लोगों ने उकसाया था।
बेटे की हत्या के मामले में कार्रवाई न होने से आहत थे बाबूलाल
बाबूलाल ने हजरतगंज पुलिस को बताया था कि वर्ष 2019 में उनके चार साल के बेटे दिव्यांश की हत्या कर दी गई थी। बाराबंकी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बाराबंकी पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर बाबूलाल आत्मदाह करने के लिए पहुंचे थे।