फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   He attacked his wife with a knife and also injured himself

Lucknow News: पत्नी पर चाकू से हमला कर खुद को भी किया जख्मी

Wed, 29 Jan 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 29 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
He attacked his wife with a knife and also injured himself
पत्नी पर चाकू से हमला कर खुद को भी किया जख्मी
सरोजनीनगर। बिजनौर इलाके में आपसी विवाद के चलते लखीमपुर के जमुनिया निवासी रमेश कश्यप (42) ने मंगलवार दोपहर पत्नी रानी (40) के गले पर चाकू से हमला कर खुद को भी चाकू मार लिया। शोर होने पर पड़ोसी मदद के लिए पहुंच गए। पुलिस ने दंपती को एपेक्स ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया है। दंपती के बीच सीतापुर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन


सीतापुर के लहरपुर स्थित केसरीगंज में रहने वाली रानी के चार बच्चे हैं। सात वर्षीय बेटी राखी मां रानी के साथ बिजनौर कस्बे में किराये पर रहती है। दो बच्चे उसके मायके में रह रहे हैं। सबसे छोटा बेटा रमेश के पास रहता है। रानी मजदूरी करती है। सुबह करीब पांच बजे रमेश रानी के घर पहुंचा और साथ चलने को कहने लगा। मना करने पर दोनों में विवाद हो गया। महिला के भाई सुंदरी ने बहनोई रमेश के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed