हाईकोर्ट खुद करेगा बदायूं रेपकांड की मॉनीटरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं में दो लड़कियों साथ रेप के बाद उन्हें पेड़ पर लटकाकर मार देने की घटना पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।
बुधवार को स्त्री अधिकार संगठन की तरफ से इस मामले में दाखिल पीआईएल पर सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति तरुण अग्रवाल और न्यायमूर्ति आरएसआर मौर्या की खंडपीठ ने कहा कि कोर्ट खुद इस मामले में मॉनीटरिंग करेगी।
सीबीआई जांच करेगी लेकिन सरकार और अन्य एजेंसियों की तरफ से जो कुछ हो रहा है, उसकी मानटरिंग कोर्ट की तरफ से होगी।
कोर्ट ने की तल्ख टिप्पणी
कोर्ट ने इस मामले में तल्ख टिप्पणी की है। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बदतर है।
खंडपीठ ने डीजीपी से ब्योरा मांगा है कि पिछले छह हफ्तों में प्रदेश में महिलाओं पर जो भी अत्याचार के मामले हुए, उन मामलों में क्या कार्रवाई की गई।
उधर, न्यायालय के लखनऊ खंड पीठ में बुधवार को इसी कांड पर एक सुनवाई हुई, जिसमें निर्णय सुरक्षित रख लिया गया। वकील प्रिंस लेनिन ने कहा कि सीबीआई एक तय समय सीमा के तहत इस मामले की जांच पूरी करे।
विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
जमानत अवधि खत्म होने के बाद भी कोर्ट में हाजिर न होने पर बांदा दुराचार कांड के आरोपी पूर्व विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
एडीजे लल्लू सिंह ने पूर्व विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए जमानतदारों को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 16 जून को होगी।