फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hazratganj man accused for spreading fake statement of CM Yogi Adityanath on Social media

लखनऊ: हाथरस मामले को लेकर मुख्यमंत्री का फर्जी बयान वायरल करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 04 Oct 2020 03:05 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 04 Oct 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
Hazratganj man accused for spreading fake statement of CM Yogi Adityanath on Social media
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

हाथरस दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री का फर्जी बयान पोस्ट किया गया है। इस मामले में हजरतगंज थाने में तैनात दरोगा की तहरीर पर अफवाह फैलाने, जालसाजी, कूट रचना करने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन


एडीसीपी मध्य चिरंजीवी नाथ सिन्हा के मुताबिक मुन्ना यादव नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर मुख्यमंत्री का यह बयान पोस्ट किया था। इस बयान के साथ ही एक न्यूज चैनल का नाम व लोगो लगा हुआ था। 
विज्ञापन


उसमें मुख्यमंत्री की फोटो भी लगाई गई थी। जानकारी मिलने के बाद हजरतगंज थाने में नरही चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।  प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अंजनी कुमार पांडे के मुताबिक मुन्ना यादव के खिलाफ अफवाह फैलाने, धोखाधड़ी, कूट रचना, मुख्यमंत्री के तस्वीर का गलत प्रयोग, आईटी एक्ट और कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed