{"_id":"5daae0818ebc3e014950ad8d","slug":"hazi-mehboob-says-we-will-get-the-land-we-will-not-construct-masjid","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मामले में जमीन हमें मिली तो बाउंड्री करके छोड़ देंगे : मुस्लिम पक्षकार हाजी महबूब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या मामले में जमीन हमें मिली तो बाउंड्री करके छोड़ देंगे : मुस्लिम पक्षकार हाजी महबूब
Sat, 19 Oct 2019 04:02 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 19 Oct 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
हाजी महबूब
मुस्लिम पक्षकार हाजी महबूब ने अयोध्या मामले पर एक बयान में कहा है कि यदि फैसला हमारे हक में आता है तो हम वहां मस्जिद नहीं बनाएंगे, बाउंड्री करके छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि मुल्क की स्थिति, अमन चैन ज्यादा जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अयोध्या सहित पूरे देश में अमन, चैन व सौहार्द बना रहे यही हम चाहते हैं। हम पहले भी कहते रहे हैं कि मस्जिद की जगह छोड़कर हिंदू पक्ष मंदिर बनाए हमें कोई ऐतराज नहीं।
विज्ञापन
दरअसल, अयोध्या मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है और अगले महीने तक फैसला आने की पूरी उम्मीद है। मामले से जुड़े प्रत्येक पक्ष को उम्मीद है कि फैसला उसके पक्ष में आएगा पर हिंदू पक्ष के लोग ज्यादा आश्वस्त नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन