फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hazaratganj inspector line hazir

हजरतगंज इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Fri, 18 Dec 2020 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
hazaratganj inspector line hazir
लखनऊ। कानपुर केबिकरू कांड में विभागीय कार्रवाई के कारण हजरतगंज इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह वजीरगंज के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं वजीरगंज में घनश्याम मणि त्रिपाठी को प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बुधवार देर रात हजरतगंज इंस्पेक्टर अंजनी पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया। उनके खिलाफ कृष्णानगर थाने में तैनाती के दौरान बिकरू कांड के आरोपी विकास दुबे व उसकेभाई दीपू के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगा था। बिकरू कांड की जांच कर रही एसआईटी ने उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की सिफारिश की थी जिस पर शासन ने भी अपनी मुहर लगा दी थी। इसी कड़ी में बुधवार को अंजनी पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया। उनकी जगह वजीरगंज के इंस्पेक्टर श्याम बाबू को हजरतगंज की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

उधर सरोजनीनगर में अतिरिक्त निरीक्षक केपद पर तैनात घनश्याम मणि त्रिपाठी को वजीरगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। घनश्याम मणि त्रिपाठी काकोरी में तैनाती के दौरान काफी सुर्खियों में रहें। लापरवाही बरतने के आरोप में उनको हटाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed