{"_id":"5db4020b8ebc3e93cd66cdb6","slug":"haz-travellers-lottery-in-december-haz-committee-will-release-action-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में होगी हज यात्रियों की लॉटरी, हज कमेटी ने वर्ष 2020 का जारी किया एक्शन प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर में होगी हज यात्रियों की लॉटरी, हज कमेटी ने वर्ष 2020 का जारी किया एक्शन प्लान
Sat, 26 Oct 2019 01:51 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 26 Oct 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
mecca
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार हज पर जाने वाले आवेदकों के चयन के लिए कुर्रा (लॉटरी) का आयोजन दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होगा। हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई ने हज 2020 का एक्शन प्लान जारी कर आवेदन से लेकर हज यात्रियों की रवानगी की तिथि तय कर दी है। हज के लिए आवेदन 10 नवंबर तक सिर्फ ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। आवेदन ऑनलाइन और एप के जरिए भी भरे जा सकेंगे।
जारी कार्यक्रम के मुताबिक यूपी से हज की पहली उड़ान 25 जून को राजधानी से रवाना होगी। इस बीच नवंबर से जनवरी के दौरान सऊदी अरब में हज यात्रियों के ठहरने के लिए होटलों व भवनों का चयन होगा। दिसंबर में हज कमेटी की टीम सऊदी अरब जाकर आजमीनों के मदीना में ठहरने के स्थानों को तय करेगी।
लॉटरी में चयनित हज यात्रियों को यात्रा की पहली किस्त के रूप में 81 हजार रुपये हज कमेटी के खाते में जमा करने होंगे। जनवरी में हज यात्रियों को प्रशिक्षण देने वाले ट्रेनरों को प्रशिक्षित दिया जाएगा। जनवरी से फरवरी के बीच में हज सेवकों का चयन होगा।
विज्ञापन
एक अप्रैल तक हज यात्रियों का टीकाकरण होगा और हज खर्च की दूसरी किस्त जनवरी से पहले जमा करानी होगी। 10 जनवरी तक आवेदकों को अपना पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज जमा करने होंगे। हज यात्रियों को 25 जून से 27 जुलाई के बीच विमान से सऊदी अरब भेजा जाएगा। हज यात्रियों की सऊदी अरब से वापसी चार अगस्त से शुरू होगी।