फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Have You Heard? The story behind 'What is the Secret of This Grace?'—and tales of 'The Household Economy in a

सुना है क्या: 'इस कृपा का राज क्या है' की कहानी, 'घर की अर्थव्यवस्था ट्रिलियन डालर इकोनामी में' के किस्से

Sat, 28 Mar 2026 11:34 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 28 Mar 2026 11:34 AM IST
सार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास...

विज्ञापन
Have You Heard? The story behind 'What is the Secret of This Grace?'—and tales of 'The Household Economy in a
सुना है क्या/suna hai kya - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासनिक गलियों में आज तीन किस्से काफी चर्चा में रहे। चाहे-अनचाहे आखिर ये बाहर आ ही जाते हैं। इन्हें रोकने की हर कोशिश नाकाम होती है। आज की कड़ी में 'इस कृपा का राज क्या है' की कहानी। इसके अलावा 'फेरबदल की अटकलें, निवेश बढ़ता जाए...' और 'घर की अर्थव्यवस्था ट्रिलियन डालर इकोनामी में' के किस्से भी चर्चा में रहे। आगे पढ़ें, नई कानाफूसी...

विज्ञापन
Trending Videos

इस कृपा का राज क्या है

एक जिले में सिपाही और कप्तान के बीच छिड़ी रार ने एडीजी में एडीजी के दामन पर भी दाग लग गया। कप्तान की एक चिट्ठी क्या वायरल हुई, एडीजी साहब की सिपाही पर कृपा के मायने तलाशे जाने लगे। मामला इस कदर बढ़ गया कि चिट्ठी ही नहीं, सुबूत के तौर पर जुटाई गई कॉल रिकॉर्डिंग को भी सार्वजनिक हो गई।

सास-बहू के झगड़े जैसे इस ड्रामे में कप्तान ने अपने दोनों वरिष्ठों को भी नहीं बख्शा। वहीं सिपाही ने भी कप्तान पर ऐसे आरोप लगा दिए, जो वर्तमान माहौल में अक्षम्य टाइप के हैं। हैरानी की बात है कि इस पूरे घटनाक्रम पर बड़े अफसर चुप्पी साधे रहे। सुना है कि इस ड्रामे के बहाने कुछ बड़े दरख्तों पर आरा चलाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेरबदल की अटकलें

नौकरशाही में अप्रैल में फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में जिन विभागों के कामकाज से असंतुष्टि जताई जा चुकी है, पता चला है कि उनके मुखिया बदले जा सकते हैं। कुछ नौकरशाह इधर-उधर की परिक्रमा में भी लग गए हैं। शायद इस बार उनके हाथ कोई अच्छा विभाग लग जाए। अब यह परिक्रमा कितनी सफल होती है, यह तो भविष्य ही बताएगा।

विज्ञापन

घर की अर्थव्यवस्था ट्रिलियन डालर इकोनामी में

माफिया के चंगुल में फंसने के बाद राजस्व वाले महकमे में खलबली मची है। महकमे में वायरल है कि मिस्टर क्लीन ब्यूरोक्रेट के खास बनकर दो अफसरों ने करोड़ों हजम कर लिए और डकार तक नहीं ली। पहले मिस्टर क्लीन का भरोसा जीता, फिर माफिया से ही गलबहियां कर .000006 ट्रिलियन डालर (50 करोड़) अंदर कर लिए। इस रकम की और कितनों में बंदरबांट हुई, इसका गुणाभाग किया जा रहा है। प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था बनाने से पहले ये दो साहब अपनी अर्थव्यवस्था दुरुस्त करने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed