फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hathras Rape Case News Mayawati demanded removal of DM of Hathras

Hathras Rape Case: मायावती ने की डीएम को हटाने की मांग, कहा-उनके तैनात रहते कैसे हो सकती है निष्पक्ष जांच?

Sun, 04 Oct 2020 04:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 04 Oct 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case News Mayawati demanded removal of DM of Hathras
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती। - फोटो : amar ujala
यूपी के हाथरस जिले के चंदपा कोतवाली इलाके के एक गांव की युवती से सामूहिक दुष्कर्म और मौत के मामले में बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने हाथरस के डीएम को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन


रविवार को एक ट्वीट में मायावती ने कहा कि गैंगरेप कांड के पीड़ित परिवार ने जिले के डीएम पर धमकाने आदि के कई गंभीर आरोप लगाए हैं। फिर भी यूपी सरकार की रहस्मय चुप्पी दुःखद व अति-चिन्ताजनक है। 
विज्ञापन


मायावती ने कहा है कि सरकार सीबीआई जांच के लिए राजी हुई है लेकिन मौजूदा डीएम के तैनात रहते इस मामले की निष्पक्ष जांच कैसे हो सकती है? इस बात को लेकर लोग आशंकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि बिटिया के भाई ने पुलिस और प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है। भाई का कहना है कि दो दिन परिवार नजरबंद रहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सारे सबूत नष्ट कर दिए हैं। साथ ही जिलाधिकारी की ओर से धमकी भी दी जा रही है कि बार-बार बयान मत बदलो।
 

मृतका के भाई ने मीडिया को बताया कि पिछले तीन दिनों से हम पुलिस के साये में थे। स्थिति ऐसी रही कि हमें खाने-पीने की भी बहुत दिक्कत हो रही थी। पुलिस प्रशासन ने बहन का चेहरा तक नहीं देखने दिया। जब बहन का अंतिम संस्कार हुआ तो पूरा पुलिस प्रशासन मौजूद था। पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। 

पुलिस प्रशासन ने सभी सबूतों को नष्ट कर दिया है। अब पुलिस कह रही है कि पोस्टमार्टम में सामान्य रिपोर्ट आई है, हड्डी टूटी नहीं तो इसे क्या समझा जाए। पुलिस ने पिछले दो दिनों में मोबाइल फोन को बंद करा दिया गया और नंबरों को टेप किया जा रहा है। 

परिजनों का यह भी कहना है कि आरोपी पक्ष जो आरोप लगा रहा है कि हमने उन्हें झूठा फंसाया है, यह गलत है। अगर फंसाया जा रहा है तो फिर हमारी बहन को किसने मार दिया। हमने एसआईटी टीम को सबकुछ हकीकत बता दी है।

दोषियों को फांसी न होने तक नहीं करेंगे अस्थियों का विसर्जन
बिटिया के अंतिम संस्कार के तीन बाद परिजनों ने देर शाम अस्थियां एकत्रित कीं। सुबह परिजनों का यह कहना कि जब उन्हें यह मालूम ही नहीं कि शव किसका है तो वह अस्थियां क्यों एकत्रित करें। लेकिन देर शाम परिजनों ने अस्थियां एकत्रित कर लीं। बिटिया के भाई का कहना था कि जब तक दोषियों को फांसी नहीं होगी, वह अस्थियों का विसर्जन नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed