फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hathras Kand hearing cancelled in in Lucknow court.

हाईकोर्ट में हाथरस कांड की सुनवाई टली, नई तारीख लगेगी

Wed, 27 Jan 2021 06:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Jan 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
Hathras Kand hearing cancelled in in Lucknow court.
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में बुधवार को प्रदेश के बहुचर्चित हाथरस कांड की सुनवाई नहीं हो सकी। न्यायमूर्ति राजन रॉय के छुट्टी पर होने के कारण सुनवाई टल गई। अब सुनवाई के लिए नई तारीख लगेगी। सीबीआई को बुधवार को कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करनी थी। इससे पहले 16 दिसंबर को सुनवाई के दौरान सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल नहीं की थी और जांच पूरी करने के लिए समय मांगा था तब कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 27 जनवरी की तारीख नियत की थी।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की खंडपीठ के समक्ष हाथरस मामले में स्वत: संज्ञान द्वारा 'गरिमापूर्ण ढंग से अंतिम संस्कार के अधिकार' टाइटिल से दर्ज जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई होनी थी।
विज्ञापन


पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के पहले के आदेश के अनुपालन में सीबीआई के अधिवक्ता ने कोर्ट को जानकारी दी थी कि मामले की जांच पूरी करने के बाद चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। दो दिन बाद 18 दिसंबर को सीबीआई ने हाथरस की एससी-एसटी कोर्ट में चार आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था पूरा मामला

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 14 सितंबर 2020 को चार लोगों ने कथित रूप से 19 साल की अनुसूचित जाति की युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस दौरान युवती को गंभीर चोटें आई थीं। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान 29 सितंबर को पीड़िता की मौत हो गई थी।

पीड़िता की 30 सितंबर को रात के अंधेरे में उसके घर के पास ही अंत्येष्टि कर दी गई थी। उसके परिवार का आरोप था कि स्थानीय पुलिस ने जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर किया, जबकि स्थानीय पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों का कहना था कि परिवार की इच्छा के मुताबिक ही अंतिम संस्कार किया गया। कोर्ट के आदेश के तहत गत 16 जनवरी को हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में हाथरस कांड सम्बंधी ऑडियो विजुअल पक्षकारों को दिखाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed