{"_id":"573e235c4f1c1b0f25ac7576","slug":"hashim-ansari-speaks-about-om-chanting","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ओम' के उच्चारण के खिलाफ हुए हाशिम, बोले- मामला सियासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ओम' के उच्चारण के खिलाफ हुए हाशिम, बोले- मामला सियासी
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या (फैजाबाद)
Updated Fri, 20 May 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
हाशिम अंसारी
- फोटो : amar ujala
विश्व योग दिवस 21 जून को योग के साथ ‘ओम’ का उच्चारण अनिवार्य किए जाने के मुस्लिम संगठनों के विरोध का बाबरी मस्जिद के मुद्दई मो. हाशिम अंसारी ने भी समर्थन किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योग दिवस पर ‘ओम’ का उच्चारण सियासी है, मजहबी नहीं। इससे देश का नुकसान होगा।
गुरुवार को मो. हाशिम अपने आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जबरदस्ती किसी बात को थोपा जा रहा है।
चुनाव करीब आ रहे हैं इसलिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
हालांकि हाशिम ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की तारीफ की। कहा कि उन्हें अपने मंत्रियों के काम पर भी नजर रखनी चाहिए।