फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Haryana violence Mayawati lashed out at the state government

हरियाणा हिंसा: राज्य सरकार पर बरसीं मायावती, कहा पूरी तरह से फेल हो चुकी है कानून व्यवस्था

Wed, 02 Aug 2023 01:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 02 Aug 2023 01:44 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमों मायावती ने हरियाणा में फैली हिंसा पर चिंता जताई है। पीटाई द्वारा जारी किए गये वीडियो में उन्होंने कहा कि यह दंगा चिंता का विषय है। 

विज्ञापन
Haryana violence Mayawati lashed out at the state government
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि देश की राजधानी दिल्ली के नजदीक हरियाणा में सांप्रदायिक दंगा भड़कना और गुड़गांव आदि में इसका बिना रोक टोक फैल जाना बेहद दुखद है। लोगों की संपत्तियों की भारी हानि होने से यह साबित होता है कि हरियाणा में मणिपुर की तरह ही कानून व्यवस्था ध्वस्त है। वहां का खुफिया तंत्र निष्क्रिय है। कहा कि केंद्र सरकार इस मामले में हरियाणा की मदद करे।
विज्ञापन


मायावती ने बुधवार को बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि जैसा हरियाणा राज्य का दावा है दंगा विहिप आदि की यात्रा पर पथराव को लेकर शुरू हुआ। इससे यह स्पष्ट है कि हरियाणा सरकार यात्रा को सुरक्षा देने में विफल रही है। कुल मिलाकर इससे वहां की सरकार की नीति, नीयत व कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। जब वहां की सरकार प्रस्तावित यात्रा, जुलूस तक को सुरक्षा नहीं दे सकती है तो ऐसे आयोजन की अनुमति ही क्यों देती है। यह वह सवाल है जिसे हर सरकार को अपने आप से पूछना चाहिए। 
विज्ञापन


नूंह की घटना को देखकर लग रहा है कि हरियाणा के पास दंगा व उसे लेकर आगे भड़क रही हिंसा को रोकने की नीयत का अभाव है जो चिंता जनक है। वैसे भी मणिपुर हो या हरियाणा समेत अन्य राज्यों की शर्मनाक घटनाएं, दंगा एवं हिंसा को राजनीति तथा संकीर्ण स्वार्थ पूर्ति का साधन बनने की अनुमति किसी भी राज्य सरकार को नहीं देनी चाहिए। लोगों की जान माल और मजहब की सुरक्षा राज्य सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी बनती है। बसपा ने चार बार हुकूमत कर प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतरीन बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा की मांग है कि हरियाणा राज्य सरकार को सुरक्षा और अमन चैन बहाली का ईमानदार प्रयास करना चाहिए। केंद्र सरकार को भी राज्य सरकार की मदद को आगे आना चाहिए ताकि वहां हालात आगे न बिगड़ने पाएं। इसकी आशंका को लेकर ही दिल्ली, यूपी व अन्य राज्यों में रेड अलर्ट किया गया है जो उचित कदम भी है। उन्होंने हरियाणा व इससे सटे राज्यों से शांति बनाने की अपील की।
 


मुख्यमंत्री ने की शांति बनाए रखने की अपील 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा कि हरियाणा के नूंह जिले में हुई हिंसा में छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। नूंह घटना में जान गंवाने वाले दो होमगार्ड और चार आम नागरिक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से राज्य में शांति बनाए रखने की अपील की है।

हरियाणा के सीएम ने कहा कि राज्य पुलिस की 30 कंपनी और केंद्रीय सुरक्षा बल की 20 कंपनी तैनात हैं। केंद्रीय सुरक्षा बल की 20 कंपनी में से हमने 3 पलवल, 2 गुरुग्राम, 1 फरिदाबाद और 14 कंपनी नूंह में तैनात की हैं। अभी तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनको रिमांड पर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed