{"_id":"61a7d7c698646918c077a3d1","slug":"harrassment-of-btech-student-beaten-after-protest-lucknow-news-lko6069803185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर छात्रा और परिवारीजनों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटेक छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर छात्रा और परिवारीजनों को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। आशियाना इलाके में मंगलवार रात पार्टी में गई बीटेक छात्रा से पड़ोस के रहने वाले कुछ युवकों ने छेड़खानी की। छात्रा व उसके परिवारीजनों ने विरोध किया तो लात-घूंसाें से उनकी जमकर पिटाई करने के साथ ही पत्थर से हमला कर भाग गए। इससे छात्रा व उसके परिवार के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने दो को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
आशियाना थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के परिवार में पत्नी, बेटी व दो बेटे हैं। बेटी बीटेक की छात्रा है। मंगलवार रात छात्रा अपने पिता व चाचा के साथ आशियाना इलाके में ही रिसेप्शन पार्टी में गई थी। वहां छात्रा के पड़ोस में रहने वाला शानू प्रजापति भी गया था। शानू ने छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर शानू व उसके भाइयों ने छात्रा व उसके परिवारीजनों पर हमला बोल दिया। लात-घूंसाें से जमकर पीटने के साथ ही ईंट-पत्थर से हमला कर सभी को लहूलुहान कर दिया। लोग बचाने दौड़े तो हमलावर भाग गए।
घायल छात्रा ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। इस पर पुलिस ने घायलों को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। छात्रा के पिता व चाचा की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। छात्रा ने आशियाना थाने जाकर पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। आशियाना इंस्पेक्टर धीरज शुक्ल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर छेड़छाड़, मारपीट, एससी/एसटी एक्ट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद आरोपी सुमित, अमित व मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की लापरवाही उजागर
लखनऊ। पीड़ित छात्रा के मुताबिक, एक साल पहले भी आरोपी शानू ने उससे छेड़छाड़ की थी। उसने पुलिस से शिकायत भी की थी। पुलिस ने शानू को चौकी पर बुलाया था मगर कार्रवाई के बजाय डांटकर भगा दिया था। इसी के चलते उसके हौसले बुलंद हो गए। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उस वक्त सख्त कार्रवाई की होती तो दोबारा ये नौबत ही न आती।