फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Harish Pant became the President of Uttarakhand Maha Parishad, Bharat Singh Bisht became the General Secretary.

Lucknow News: उत्तराखंड महापरिषद के अध्यक्ष बने हरीश पंत, महासचिव भरत सिंह बिष्ट

Tue, 30 Dec 2025 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 30 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Harish Pant became the President of Uttarakhand Maha Parishad, Bharat Singh Bisht became the General Secretary.
उत्तराखंड महापरिषद की आम सभा की बैठक में सोमवार को सर्वसम्मति से 51 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का ग
लखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद की आम सभा की बैठक में सोमवार को सर्वसम्मति से 51 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान हरीश पंत को पुन: उत्तराखंड महापरिषद का अध्यक्ष और भरत सिंह बिष्ट को महासचिव चुना गया। इस दौरान पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की प्रशंसा के साथ ही गत दिनों हुए उत्तराखंड महोत्सव की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में मनोनीत चुनाव अधिकारी महेश पांडेय की मौजूदगी में वर्तमान कार्यकारिणी को भंग किया गया। जिसके बाद नई कार्यकारिणी का प्रस्ताव दीवान सिंह अधिकारी की ओर से प्रस्तुत किया गया जिसका समर्थन मंगल सिंह रावत और महेश चंद्र सिंह रौतेला ने किया। आम सभा ने महापरिषद के अध्यक्ष पद पर हरीश चंद्र पंत और महासचिव पद पर भरत सिंह बिष्ट को एक बार फिर से सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। 51 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में मुख्य संयोजक के पद पर भवान सिंह गर्बियाल, संयोजक के पद पर दीवान सिह अधिकारी व हेम चंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगल सिंह रावत, उपाध्यक्ष पद पर गोविंद वल्लभ, आरपी तिवारी, किशोर चंद्र कोठारी, महेश चंद सिंह रौतेला, पूरन सिंह जीना, भुवन सिंह, सुरेश चंद्र पाण्डेय, महेंद्र सिंह राणा और राजेंद्र सिंह बिष्ट को चुना गया। सचिव पद पर राजेश बिष्ट, संयुक्त सचिव चंद्रमणि जोशी, कोषाध्यक्ष केएस चुफाल, सह कोषाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट, सांस्कृतिक सचिव महेंद्र सिंह गैलाकोटी, सह-सांस्कृतिक सचिव कैलाश सिंह, मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह कनवाल, अशोक असवाल, संगठन सचिव के पद पर नंदन सिंह बिष्ट, सूबेदार मेजर बहादुर सिंह बिष्ट समेत अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड महोत्सव में हुआ तीन करोड़ का व्यवसाय

कोषाध्यक्ष केएस चुफाल ने उत्तराखंड महोत्सव के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। एक आकलन के अनुसार दस दिवसीय महोत्सव में लगभग 2500 कलाकारों ने मंच पर प्रस्तुतियां दीं। एक लाख से अधिक दर्शकों ने महोत्सव का आनंद उठाया और 150 से ज्यादा स्टालों में दस दिनों में तीन करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय हुआ।

उत्तराखंड महापरिषद की आम सभा की बैठक में सोमवार को सर्वसम्मति से 51 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का ग

उत्तराखंड महापरिषद की आम सभा की बैठक में सोमवार को सर्वसम्मति से 51 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed