फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hardoi highway could not withstand the first rain, a 1.5 feet deep pit was formed

Lucknow News: पहली बारिश झेल नहीं पाया हरदोई राजमार्ग, हुआ डेढ़ फुट गहरा गड्ढा

Mon, 23 Jun 2025 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Hardoi highway could not withstand the first rain, a 1.5 feet deep pit was formed
लखनऊ। लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग पर रहीमाबाद के पास सड़क पहली बारिश नहीं झेल सकी। बारिश के कारण पुलिया के पास सड़क धंस गई। इससे इसके निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। इतने व्यस्त हाईवे पर धंसी सड़क तीसरे दिन दुरुस्त की जा सकी।
विज्ञापन

रहीमाबाद के तरौना गांव के पास करीब तीन माह पहले ही एनएचएआई ने पुलिया बनवाई थी। बृहस्पतिवार को इसके तीन मीटर दायरे की सड़क पर बारिश से डेढ़ फुट गहरा गड्ढा हो गया था। इससे वाहनों का संचालन प्रभावित हुआ। सड़क धंसने का कारण पुलिया के पास मिट्टी का भरान ठीक से न होना बताया जा रहा है। शनिवार को टीम पहुंची और गिट्टी डालकर गड्ढा भरा। फिर रोलर से समतल किया।
विज्ञापन

15 दिन में चालू होगा टोल

राजमार्ग पर दूसरा टोल 15 दिन के भीतर चालू हो जाएगा। एनएचएआई के मुताबिक, रहीमाबाद और संडीला के बीच स्थित मुंशीखेड़ा गांव के आगे टोल प्लाजा को बनाया गया है। यहां वाहनों से टोल वसूलने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस राजमार्ग का एक अन्य टोल संडीला के पास तीन माह पहले ही चालू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिहाबाद में एक तरफ का फ्लाईओवर चालू
इसी राजमार्ग पर मलिहाबाद में आवागमन को सुगम बनाने के लिए बने फ्लाईओवर के एक तरफ के हिस्से को चालू कर दिया गया है। 10 दिन के भीतर फ्लाईओवर के दूसरी तरफ का भी रूट चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed