फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   'Har Ghar Nal' scheme will be completed till 2022, says CM yogi adityanath

2022 तक पूरी की जाएगी 'हर घर नल योजना': सीएम योगी आदित्यनाथ 

Thu, 09 Jul 2020 11:49 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 Jul 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
'Har Ghar Nal' scheme will be completed till 2022, says CM yogi adityanath
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘जल जीवन मिशन’ के तहत ‘हर घर नल’ योजना 2022 तक चार चरणों में पूरी की जाएगी। इन चरणों में बुंदेलखंड, विंध्य क्षेत्र, आर्सेनिक-फ्लोराइड और जेई-एईएस से प्रभावित क्षेत्र शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित ‘हर घर नल’ योजना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। 
विज्ञापन


सीएम बुधवार को अपने सरकारी आवास पर ‘जल जीवन मिशन’ के बारे में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 30 जून को बुंदेलखंड क्षेत्र के झांसी, ललितपुर और महोबा जिलों की 12 ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया जा चुका है।
विज्ञापन


शेष 4 जिलों के निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ हो जाएंगे। विंध्य क्षेत्र के मिर्जापुर व सोनभद्र जिलों में निर्माण कार्यों    का शीघ्र शुरू किए जाने की कार्यवाही हो रही है। आर्सेनिक/फ्लोराइड और जेई/एईएस प्रभावित क्षेत्रों में डीपीआर की कार्यवाही की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2024 तक ‘हर घर नल’ योजना से पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे वर्ष 2022 तक पूर्ण किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में इसकी सफलता के लिए समयबद्ध ढंग से कार्य किया जाना आवश्यक है, जिसके लिए राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed